LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025: आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी तय की है। इच्छुक अभ्यर्थी आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पूरा करें। कल से करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसमें 25 फरवरी तक फॉर्म में संशोधन किया जा सकेगा।

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025: आवेदन की अंतिम तिथि आज,

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 निर्धारित की थी। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके पास आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देर किए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कल से शुरू होगा करेक्शन विंडो

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, 19 फरवरी से करेक्शन विंडो खुल जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती की हो, वे 19 से 25 फरवरी 2025 के बीच अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR): सबसे पहले UPSC पोर्टल पर OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  2. आवेदन फॉर्म भरें: आवश्यक डिटेल्स दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  3. फीस जमा करें:
    • जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क।
    • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क।
  4. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।

परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) का आयोजन 25 मई 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।

NSIT
Nsmch