LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

NTA ने जारी किया यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

NTA ने जारी किया यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट, ऐसे करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

तीन कैटेगरी में जारी हुए रिजल्ट:

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 5,158 अभ्यर्थी क्वालीफाई
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन: 48,161 अभ्यर्थी सफल
  • सिर्फ पीएचडी एडमिशन: 1,14,445 अभ्यर्थी पास

इस परीक्षा के लिए कुल 8,49,166 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,49,490 ने परीक्षा दी थी।

फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी
एनटीए ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी प्रकाशित कर दी है। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह अंतिम उत्तर कुंजी है, जिस पर कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी।

NSIT
Nsmch

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को देशभर के 226 शहरों के 558 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।