LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

यूजीसी का बड़ा कदम: छात्रों को मिलेगी 20 दिन में समस्या का समाधान, ई-समाधान पोर्टल लॉन्च

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ई-समाधान पोर्टल लॉन्च किया है। अब फीस, एडमिशन, स्कॉलरशिप व भेदभाव जैसे मामलों में 20 दिन के भीतर हल मिलेगा। यह पहल सरकारी व निजी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगी।

यूजीसी का बड़ा कदम: छात्रों को मिलेगी 20 दिन में समस्या का स

देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे या प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बड़ी राहत दी है। अब छात्रों को फीस, कोर्स, एडमिशन पॉलिसी, स्कॉलरशिप और अन्य मुद्दों पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यूजीसी ने 20 दिन के भीतर समस्याओं के समाधान का लक्ष्य तय किया है, जिससे छात्रों को जल्द मदद मिल सके।

ई-समाधान पोर्टल की शुरुआत

यूजीसी ने छात्रों की शिकायतों को तेजी से हल करने के लिए एक विशेष ई-समाधान पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर छात्र ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद इसे तुरंत संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज को भेजा जाएगा, जिन्हें तय समयसीमा में संतोषजनक उत्तर देना होगा।

दंड का प्रावधान

Diarch GO

यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई संस्थान समय पर समाधान देने में विफल रहता है, तो उसकी मान्यता रद्द करने और वित्तीय सहायता रोकने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

फीस रिफंड में राहत

यूजीसी ने फीस रिफंड को लेकर सख्त कार्रवाई की है। पिछले तीन वर्षों में करीब ₹25 करोड़ की फीस छात्रों को वापस करवाई गई है। खासतौर पर निजी विश्वविद्यालयों द्वारा फीस रिफंड में आनाकानी पर यह बड़ा कदम है।

अन्य समस्याओं के समाधान के लिए समयसीमा

  • टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ की शिकायतें: 15 दिन
  • विश्वविद्यालय व कॉलेज से जुड़ी शिकायतें: 20 दिन

रैगिंग और भेदभाव पर सख्त कार्रवाई

NSIT
Nsmch

रैगिंग, जाति, लिंग या अन्य किसी भेदभाव के मामलों पर यूजीसी ने 24/7 सहायता की व्यवस्था की है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-5522जारी किया गया है, जहां छात्र कभी भी मदद मांग सकते हैं।

यूजीसी का उद्देश्य

यह पहल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों को बेहतर अनुभव और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सरकारी और निजी दोनों संस्थानों को इस दायरे में शामिल किया गया है।

यूजीसी की यह पहल छात्रों के अधिकारों को मजबूत करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।