LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Jobs:बिहार में दस हज़ार से ज़्यादा नर्सों की बहाली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव

Bihar Jobs:दस हज़ार से अधिक एएनएम (नर्स) पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।..

Bihar Jobs
बिहार में दस हज़ार से ज़्यादा नर्सों की बहाली- फोटो : social Media

Bihar Jobs:बिहार की राजनीति में जहां बेरोज़गारी हमेशा बड़ा मुद्दा रही है, वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के युवाओं को राहत देने वाला ऐलान कर दिया है। दस हज़ार से अधिक एएनएम (नर्स) पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें से लगभग पांच हज़ार पद स्थायी होंगे, जबकि 5006 पद संविदा पर भरे जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने स्थायी पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह नियुक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के माध्यम से कराई जाएगी। विभाग का दावा है कि कोशिश है कि आचार संहिता लागू होने से पहले विज्ञापन जारी कर दिया जाए, ताकि चुनावी सरगर्मी इस प्रक्रिया में रोड़ा न बने।

Diarch GO

वहीं, संविदा पर बहाली की प्रक्रिया और तेज़ है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने 5006 पदों पर आवेदन पहले ही ले लिए हैं। ये नियुक्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत की जाएंगी। चयनित नर्सों को प्रति माह 15 हज़ार रुपये मानदेय मिलेगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यदि काम संतोषजनक रहा तो इन संविदा नियुक्तियों की अवधि आगे भी बढ़ाई जाएगी।

इन नर्सों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (APHC) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHC) में तैनात किया जाएगा। यानी गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने की योजना है।

NSIT
Nsmch

लेकिन इस बहाली की घोषणा ने राजनीति में भी गरमी ला दी है। सत्ता पक्ष इसे “स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति” और “बेरोज़गारों को तोहफ़ा” बता रहा है। उनका दावा है कि नीतीश सरकार ने न सिर्फ़ अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने का बीड़ा उठाया है बल्कि युवाओं को रोज़गार की नई उम्मीद भी दी है।

दूसरी ओर, विपक्ष इसे चुनावी स्टंट करार दे रहा है। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि “पिछली भर्तियों की फाइलें अभी धूल खा रही हैं और सरकार नए सपने बेच रही है।” वे सवाल उठा रहे हैं कि संविदा पर काम करने वाली नर्सें कब तक 15 हज़ार की तनख्वाह पर गुज़ारा करेंगी?