LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

RPSC RAS 2024 रिजल्ट अपडेट: स्कोरकार्ड और फाइनल उत्तर कुंजी जारी, देखें अपना परिणाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रारंभिक परीक्षा 2024 का फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। 21,539 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS 2024 रिजल्ट अपडेट: स्कोरकार्ड और फाइनल उत्तर कुंजी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रारंभिक परीक्षा 2024 का फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या दिए गए लिंक के माध्यम से अपने अंक और उत्तर कुंजीडाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

21,539 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

RPSC के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में 21,539 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और वे अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025को आयोजित की जाएगी।

RAS स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. News & Events सेक्शन में "RAS प्रीलिम मार्क्स / फाइनल आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  4. फाइनल आंसर की PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।

कुल रिक्तियां और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सेवाओं में 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं में 668 पद भरे जाएंगे।

  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देंगे।
  • मुख्य परीक्षा में कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम सूची जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।