LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

बिजली विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, देरी न करें, जल्द करें आवेदन

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक pspcl.in पर आवेदन करें। चयन में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन साथ भी मेडिकल टेस्ट होंगे।

बिजली विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, देरी न करें, जल्द क

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2025

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:

  • उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
  • साथ ही, लाइनमैन ट्रेड में ITI डिप्लोमा आवश्यक है।
  • आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।

चयन प्रक्रिया:

  1. लिखित परीक्षा – विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. दस्तावेज़ सत्यापन – परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ जांचे जाएंगे।
  3. मेडिकल टेस्ट – स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

वेतनमान:

चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  2. "Recruitment" सेक्शन में जाकर Assistant Lineman 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और फॉर्म सबमिट करें।