LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

Sarkari Job: PNB में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवा तुरंत करें आवेदन, इस दिन तक अप्लाई करने की आख़िरी तारीख

Sarkari Job: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ने बंपर बैकेंसी निकाली है। ...........

PNB में बंपर भर्ती
PNB में बंपर भर्ती- फोटो : social Media

Sarkari Job: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक  ने बंपर बैकेंसी निकाली है।  पंजाब नेशनल बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी पदों पर 750 वैकेंसी निकाली हैं। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक व पात्र उम्मीदवार pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 23 नवंबर 2025 तय की गई है। बैंकिंग सेक्टर में करियर की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह गोल्डन ऑपर्च्युनिटी मानी जा रही है।

पात्रता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।आवेदन करते समय वैध डिग्री या मार्कशीट होना जरूरी है।रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार को अपने ग्रेजुएशन मार्क्स/प्रतिशत भरना होगा।

आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

 पंजाब नेशनल बैंक की चयन प्रक्रिया कुल 4 चरणों में  यानी ऑनलाइन लिखित परीक्षा,स्क्रीनिंग,भाषा दक्षता परीक्षा,व्यक्तिगत साक्षात्कार से पूरी होगी।परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी,हर गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 1/4 भाग काटा जाएगा।सामान्य और EWS उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में कम से कम 40% अंक,जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 फीसदी अंक लाने होंगे।

  श्रेणी                                 फीस

NSIT
Nsmch

सामान्य / EWS / OBC    ₹1180

SC / ST / दिव्यांग             ₹59

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या मोबाइल वॉलेट से किया जा सकेगा।

कैसे करें आवेदन?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: pnb.bank.in

भर्ती सेक्शन में जाएँ और Local Bank Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें

रजिस्टर करके आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें

फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

और अधिक जानकारी, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार सीधे PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। युवाओं के लिए यह मौका सरकारी बैंकिंग करियर का मजबूत दरवाज़ा खोल सकता है अवसर हाथ से न जाने दें!