LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

PM Internship Scheme 2025: दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। देशभर के 730 जिलों में 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

PM Internship Scheme 2025: दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू, युवा

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme 2024-25) के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण में आवेदन नहीं किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तय की गई है। इस चरण में देशभर के 730 जिलों में 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिसे भारत की शीर्ष कंपनियों में कराया जाएगा।

पात्रता और आवेदन शर्तें

  • उम्मीदवार की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • फुल-टाइम नौकरी या नियमित शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • वे अभ्यर्थी जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • IIT, IIM, IIIT, IISER, NID, NLU जैसे शीर्ष संस्थानों से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया – ऐसे करें अप्लाई

  1. ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर आवश्यक डिटेल भरें।
  3. लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारियां और दस्तावेज अपलोड करें
  4. फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें

स्टाइपेंड (वेतन) कितना मिलेगा?

इस योजना में चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार द्वारा ₹4500 और कंपनियों की ओर से CSR फंड से ₹500 दिए जाएंगे। इस प्रकार, हर उम्मीदवार को मासिक ₹5000 का स्टाइपेंड मिलेगा।

देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास और उद्योग के अनुभव से जोड़ना है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च 2025 से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं