LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

Bihar Jobs:नए साल में बेरोजगारों को नीतीश सरकार देगी सौगात, तीन महीने में तीन लाख नौकरियों से बदलेगी बिहार की तस्वीर

Bihar Jobs: बिहार में अगले तीन महीनों के भीतर करीब तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

Nitish Govt to Offer New Year Gift 3 Lakh Jobs
नए साल में बेरोजगारों को नीतीश सरकार देगी सौगात- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Jobs: नए साल के आगमन से पहले ही नीतीश सरकार ने बिहार के युवाओं को बड़ी राहत और उम्मीद का संदेश दिया है। राज्य में अगले तीन महीनों के भीतर करीब तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह कदम न केवल सरकार की रोजगार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने लगभग 1.75 लाख रिक्त पदों का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है, जिन पर नए साल की शुरुआत में नियुक्ति एजेंसियों और आयोगों को अनुशंसा भेजी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, लगभग 1.5 लाख पदों पर बहाली के लिए पहले ही विभिन्न आयोगों और संस्थाओं को अनुशंसा भेजी जा चुकी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया और प्रारंभिक परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नई सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है। इसी लक्ष्य के तहत अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरी देने की महत्त्वाकांक्षी योजना पर अभी से अमल शुरू कर दिया गया है।

सरकार ने सभी विभागों और कार्यालयों से 31 दिसंबर तक रिक्तियों का अद्यतन विवरण मांगा है। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 के पश्चात कुल रिक्तियों की अंतिम गणना की जाएगी। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 38 हजार रिक्तियां गृह विभाग में हैं, जबकि शिक्षा विभाग में 35 हजार पद खाली हैं। कृषि विभाग में 5500, ऊर्जा विभाग में 7500 और स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार रिक्तियां दर्ज की गई हैं।

साथ ही, नीतीश सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति देने के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार योजनाओं को भी सशक्त कर रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साफ झलकता है। स्पष्ट है कि नया साल बिहार के युवाओं के लिए अवसरों का नया अध्याय लेकर आ रहा है।

NSIT
Nsmch