LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

Bihar Sarkari Job: नीतीश सरकार का रोजगार मिशन, 2.64 लाख पदों के लिए इस दिन खुलेगा पिटारा , 1 करोड़ युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरियों के द्वार

Bihar Sarkari Job: नई सरकार के पहले एक माह में रोजगार को लेकर तीन बड़ी बैठकें हो चुकी हैं, और सूत्रों के मुताबिक, नए साल में 2.64 लाख युवाओं को नौकरी देने की योजना तैयार है। इस अवसर में सबसे अधिक भर्ती शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग में होगी।

Bihar Sarkari Job
2.64 लाख पदों के लिए इस दिन खुलेगा पिटारा- फोटो : social Media

Bihar Sarkari Job: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार अपने रोजगार मिशन में पूरी तरह जुट गए हैं। नई सरकार के पहले एक माह में रोजगार को लेकर तीन बड़ी बैठकें हो चुकी हैं, और सूत्रों के मुताबिक, नए साल में 2.64 लाख युवाओं को नौकरी देने की योजना तैयार है। इस अवसर में सबसे अधिक भर्ती शिक्षा, गृह और स्वास्थ्य विभाग में होगी।

शिक्षा विभाग:सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा विभाग में होगी। इस समय 8.76 लाख से अधिक स्वीकृत पोस्ट हैं, जिसमें 6.79 लाख शिक्षक तैनात हैं। लगभग 2 लाख पद खाली हैं, जिनमें से 1 लाख स्थानीय निकाय के स्थायी पोस्ट हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि TRE-4 के लिए रोस्टर क्लियर हो गया है और 46,000 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गृह विभाग (पुलिस):पुलिस विभाग में 1,88,328 स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में 1.15 लाख कर्मी कार्यरत हैं। नए साल में 36,568 पदों पर भर्ती की जाएगी। खाली पदों में 4,762 पद प्रमोशनल हैं।

स्वास्थ्य विभाग:राज्य के हॉस्पिटल और स्वास्थ्य केंद्रों में 44 हजार से अधिक पद खाली हैं। कुल 83,724 स्वीकृत पदों में 39 हजार कर्मी कार्यरत हैं।

NSIT
Nsmch

समाज कल्याण विभाग:इस विभाग में 26 हजार से अधिक पद खाली हैं। कुल स्वीकृत पद 2,42,000 हैं, जिनमें से 2.16 लाख कर्मी काम कर रहे हैं।

पंचायती राज विभाग में 22 हजार से अधिक पद खाली हैं। कुल 54,377 स्वीकृत पदों में वर्तमान में 32,177 कर्मी तैनात हैं। ग्रामीण विकास विभाग में 15 हजार पद खाली पड़े हैं।

राजस्व और भूमि सुधार में करीब 10 हजार पद खाली हैं। जल संसाधन विभाग में 11 हजार पद खाली हैं। कृषि विभाग में 8 हजार पद, नगर विकास और आवास विभाग में 12 हजार पद, ऊर्जा विभाग में आधे से अधिक पद खाली हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन, लघु जल संसाधन, पशुपालन, SC/ST कल्याण, PHED और सामान्य प्रशासन विभागों में भी बड़ी संख्या में खाली पद हैं।

अन्य विभागों जैसे श्रम संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, मद्य निषेध, सहकारिता, योजना एवं विकास, मंत्रिमंडल सचिवालय, वाणिज्य कर, पर्यावरण एवं वन, वित्त, OBC/EBC, ट्रांसपोर्ट, गन्ना उद्योग, खेल, उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, कला-संस्कृति और सूचना एवं जनसंपर्क विभागों में भी कई पद खाली हैं।

नीतीश सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देना। इसके लिए विभागवार भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। युवा वर्ग के लिए यह बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के करियर के लिए रास्ता खोलेगा। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे आरक्षण और नियमों का पालन करते हुए भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी करें, ताकि रोजगार के अवसर तुरंत लाभार्थियों तक पहुंचे।यह स्पष्ट है कि बिहार के युवाओं के लिए आगामी महीनों में नौकरी पाने का अवसर इतिहास में सबसे बड़ा साबित होने वाला है।