LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

NCET 2025: चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NCET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों तथा सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश म

NCET 2025: चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIE) और सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो छात्र इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंतिम चरण में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन शुल्क जनरल श्रेणी के लिए ₹1200, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के लिए ₹1000 और एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹650 निर्धारित किया गया है। भुगतान ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

NCET 2025 की आवेदन तिथि एवं परीक्षा तिथि से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द जारी की जाएगी।