LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

इंडियन ऑयल में नौकरी का सुनहरा मौका, कल है आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 246 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2025 तक icol.com पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट के पदों के लिए की जा रही ह

इंडियन ऑयल में नौकरी का सुनहरा मौका, कल है आखिरी तारीख, जल्द

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट के कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार कल, 23 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट icol.com पर ऑनलाइन जारी है।

योग्यता और पद विवरण

इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।

  • जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड-1): ₹23,000 - ₹78,000
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट: ₹25,000 - ₹1,05,000
  • जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड-1): ₹23,000 - ₹78,000

आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹300
  • एससी, एसटी, दिव्यांग: निःशुल्क
    शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  1. icol.com वेबसाइट पर जाएं।
  2. "इंडियन ऑयल करियर" सेक्शन में "मार्केटिंग डिवीजन 2025 भर्ती" पर क्लिक करें।
  3. अधिसूचना पढ़ें और पात्रता की पुष्टि करें।
  4. "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  5. मोबाइल और ईमेल ओटीपी से सत्यापन करें।
  6. लॉगिन कर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान कर आवेदन सबमिट करें।

भर्ती राज्यों की सूची

इस भर्ती के तहत बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में नियुक्ति की जाएगी।

NSIT
Nsmch

महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।