LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Hindustan Copper Limited में इलेक्ट्रीशियन और चार्जमैन सहित 103 पदों पर आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स, राजस्थान में 103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeship.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल

Hindustan Copper Limited में  इलेक्ट्रीशियन और चार्जमैन सहित

Hindustan Copper Limited (HCL) ने खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स, राजस्थान में चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल), इलेक्ट्रीशियन और WED-B पदों के लिए 103 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeship.gov.in पर जाकर 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण

  • चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल): 24 पद

  • इलेक्ट्रीशियन A: 36 पद

  • इलेक्ट्रीशियन B: 36 पद

  • WED-B: 7 पद

योग्यता एवं अनुभव

  • चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट ऑफ कंपीटेंसी (जो माइनिंग इंस्टॉलेशंस को कवर करता हो) के साथ माइनिंग इंस्टॉलेशंस में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक।

  • इलेक्ट्रीशियन (A & B): इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा और 4 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य।

  • NSIT
    Nsmch

    WED-B: इस पद के लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी ऑफिशियल अधिसूचना में देखें।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु 40 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)।

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • फिजिकल टेस्ट

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन प्रक्रिया एवं शुल्क

  • आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

  • सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500।

  • SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क।

महत्वपूर्ण तिथि

  • अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2025

अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।