LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Student News: बेरोजगार ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, हर महीने 1000 पाने के लिए बस करें ये काम

Bihar Student News: बिहार की सरज़मीं पर एक नई उम्मीद ने दस्तक दी है एक ऐसी उम्मीद जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों के लिए तैयार किया है।

Good News for Bihar Graduates
बेरोजगार ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी- फोटो : social Media

Bihar Student News: बिहार की सरज़मीं पर एक नई उम्मीद ने दस्तक दी है एक ऐसी उम्मीद जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों के लिए निचोड़ कर तैयार किया है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत अब प्रदेश के वे तमाम छात्र-छात्राएँ, जिन्होंने स्नातक की मंज़िल पार कर ली है, उन्हें 24 महीनों तक प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक संजीवनी मिलेगी। यह महज़ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उन सपनों का इंधन है, जो मजबूरियों के बोझ तले अक्सर मंद पड़ जाते हैं।

पूर्णिया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) के प्रबंधक पंकज कुमार ने इस योजना का निचोड़ समझाते हुए बताया कि साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स—तीनों फैकल्टी के ग्रेजुएट नौजवानों को इसका पूरा-पूरा फ़ायदा मिलेगा। बस इतना भर ज़रूरी है कि उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के दायरे में हो और उनके दस्तावेज़ मुकम्मल हों। पंकज कुमार के मुताबिक, पूर्णिया जिले का कोई भी स्नातक पास युवा इस योजना के तहत सहजता से अगले दो वर्षों तक लगातार ₹1000 प्रतिमाह ले सकता है और इस दौरान वह अपने करियर की राह तलाशने या कारोबार की बुनियाद रखने की तैयारी कर सकता है।

Diarch GO

इस बाबत आर्थिक सहारे के लिए आवश्यक काग़ज़ात भी तय कर दिए गए हैं मैट्रिक और इंटर के मूल प्रमाणपत्र, सभी सेमेस्टर की स्नातक मार्कशीट, कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी। इन सबकी फोटोकॉपी के साथ DRCC कार्यालय पहुँचते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

योजना का उद्देश्य बेरोज़गार युवाओं की जेब में कुछ ऐसी रौशनी डालना है जो उन्हें बेहतर मुस्तकबिल की तरफ़ कदम बढ़ाने का हौसला दे सके। बेरोज़गारी के तमस में यह पहल एक चराग़ की तरह है धीमी मगर स्थायी, कमजोर मगर बेहद जरूरी।

NSIT
Nsmch