LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

Bihar Job: बिहार पुलिस में सुनहरा मौका, CID में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Job: बिहार में पुलिस विभाग के अंतर्गत क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में नई वैकेंसी जारी की गई है।

Bihar CID Job
CID में निकली बंपर वैकेंसी- फोटो : social Media

Bihar Job:  बिहार के बेरोजगार युवाओं और अनुभवी रिटायर्ड अफसरों के लिए एक बार फिर ख़ुशख़बरी आई है। राज्य में पुलिस विभाग के अंतर्गत क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में नई वैकेंसी जारी की गई है। इस भर्ती की सबसे अहम बात यह है कि इसमें 21 साल से लेकर 65 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यानी युवा से लेकर रिटायर हो चुके लोग भी सरकारी सेवा में दोबारा अपनी पहचान बना सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार पुलिस ने असिस्टेंट डायरेक्टर  और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंटके पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा एससी, एमटेक या संबंधित विषयों में उच्च योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, फॉरेंसिक साइंस, बायोटेक्नोलॉजी या केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में डिग्रीधारी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बिहार पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.bihar.gov.in पर ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह पहल न केवल युवाओं को रोज़गार का अवसर देगी, बल्कि रिटायर्ड अधिकारियों के अनुभव का लाभ भी राज्य की कानून-व्यवस्था को सशक्त करने में मिलेगा। यह कदम राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत अनुभव और युवा ऊर्जा दोनों को समान रूप से तरजीह दी जा रही है।

NSIT
Nsmch

सरकारी सूत्रों ने यह भी बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया जाएगा।

अगर आप विज्ञान या इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। बिहार पुलिस की यह भर्ती न केवल नौकरी की गारंटी देती है बल्कि समाज सेवा का भी अवसर प्रदान करती है।

विभाग: बिहार पुलिस (CID)

पद: असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट

आयु सीमा: 21 से 65 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: साइंस/इंजीनियरिंग/एमटेक/एससी

आवेदन वेबसाइट: police.bihar.gov.in