LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Sarkari Naukari: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पदों के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ी, जल्दी भरें फार्म और पाएं दमदार करियर

Sarkari Naukari: बैंकिंग सेक्टर में मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बड़ा अवसर पेश किया है।

Golden Job Opportunity at SBI Vacancies Announced Last Date
भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर- फोटो : X

Sarkari Naukari: बैंकिंग सेक्टर में मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा अवसर पेश किया है। SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सबसे अहम राहत यह है कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब इस तारीख तक ऑनलाइन दरख्वास्त दाखिल कर सकते हैं।

यह भर्ती देश के विभिन्न सर्किलों में की जाएगी और खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मुफीद है जो पहले से किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी कैडर में कार्यरत हैं।

Diarch GO

योग्यता और अनुभव:

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं। साथ ही 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 2 वर्ष का अधिकारी स्तर का बैंकिंग अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा:

31.12.2025 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पर पकड़ भी अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch

चयन प्रक्रिया:

ऑनलाइन परीक्षा कुल 170 अंकों की होगी—120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट (2 घंटे) और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट)। विषयों में बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर एप्टीट्यूड शामिल हैं। इसके बाद स्क्रीनिंग, 50 अंकों का इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा परीक्षण लिया जाएगा।

वेतन और सुविधाएं:

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति JMGS-I स्केल में होगी। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह (दो अग्रिम वेतन वृद्धियों सहित) तय है। इसके अलावा DA, HRA, पेट्रोल भत्ता और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/OBC/EWS के लिए 750 रुपये, जबकि SC/ST/PwBD वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं। SBI ने साफ कर दिया है कि 25 फरवरी 2026 के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ऐसे में उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अपने बैंकिंग करियर को नई उड़ान दें।