LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

वंचित बच्चों के सपनों को GOAL Foundation का सहारा, शिक्षा से कौशल और कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर नई उड़ान

GOAL Foundation:समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, कौशल और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में GOAL Foundation की पहल अब ग्रामीण प्रतिभाओं को नई राह दिखा रही है।...

GOAL Foundation Empowers Rural Youth Through Education and S
वंचित बच्चों के सपनों को GOAL Foundation का सहारा- फोटो : reporter

GOAL Foundation:समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, कौशल और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में GOAL Foundation की पहल अब ग्रामीण प्रतिभाओं को नई राह दिखा रही है। CSR के तहत उपथू गांव स्थित GOAL Foundation Skill Development Centre में आयोजित पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संसाधनों की कमी किसी प्रतिभा की मंजिल तय नहीं कर सकती, बशर्ते उसे सही अवसर और मार्गदर्शन मिले।समारोह में विद्यार्थियों के चेहरे पर उपलब्धि का उत्साह साफ दिखाई दिया। विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का मंत्र दिया।

Diarch GO

‘प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न छूटे’

GOAL Institute के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। लक्ष्य ऐसे बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी मार्गदर्शन और उपयोगी कौशल पहुंचाना है, जिनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।उन्होंने कहा कि उपथू का Skill Development Centre महज शिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को दिशा देने का मंच है। शिक्षा के साथ कौशल और आत्मविश्वास विकसित कर बच्चों को आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

SDM और DySP ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि SDM केशव आनंद ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयास सफलता की मजबूत बुनियाद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।DySP एस.के. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र और आत्मविश्वास भी जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी। वहीं Inspector अशोक कुमार ने वर्तमान दौर में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया।

शिक्षा से आगे, भविष्य निर्माण की रणनीति

GOAL Foundation का प्रयास केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है। केंद्र में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास, व्यावहारिक दक्षता और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनके करियर लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने बच्चों की प्रगति और केंद्र की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। समारोह में बिपिन कुमार सिंह, SDM केशव आनंद, DySP एस.के. सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, गौरव प्रकाश, Academic Head गौरव सिंह, निकेत वर्धन, टुनटुन जी और शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय सहभागी मौजूद रहे।GOAL Foundation की पहल का मूल संदेश साफ है CSR को सिर्फ मदद तक सीमित नहीं, बल्कि क्षमता निर्माण का माध्यम बनाया जाए। उपथू में शिक्षा अवसर बन रही है, कौशल आत्मविश्वास पैदा कर रहा है और सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला दे रहा है। संस्था का संकल्प भी इसी दिशा में है प्रतिभा को अवसर, शिक्षा को उद्देश्य और कौशल को आत्मनिर्भरता से जोड़ना।