LATEST NEWS

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

BIHAR GOVERMENT JOB - टेलर मास्टर की बेटी बिहार प्रखंड कृषि अधिकारी, कामयाबी पर गांववालों ने दी बधाई

BIHAR GOVERMENT JOB - दो दिन पहले बिहार कृषि पदाधिकारी के लिए बीपीएससी ने रिजल्ट जारी किया था। जिसमें वैशाली जिले में टेलरिंग का काम करनेवाले की बेटी ने भी कामयाबी हासिल की है। बेटी की कामयाबी पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

BIHAR GOVERMENT JOB - टेलर मास्टर की बेटी बिहार प्रखंड कृषि
कामयाबी पर मिठाई खिलाते परिवार के लोग।- फोटो : रिषभ कुमार

VAISHALI - जिले में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं। बेटियां भी अब बेटा से कम नहीं है। वैशाली जिले के पटेढी बेलसर थाना क्षेत्र के सोहरथा गांव की एक टेलर मास्टर की बेटी ने बीएससी की परीक्षा पास कर अपने पिता गांव घर ही नहीं बल्कि पूरे जिला का नाम रोशन किया है। बीएससी की रिजल्ट आने के बाद उनके रिश्तेदार एवं गांव के लोग घर जाकर बधाई दे रहे हैं। वह कृषि विभाग में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनेगी। ‌बीपीएससी की परीक्षा पास कर पूजा कुमारी अपने माता पिता के साथ साथ पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है। वह  कृषि विभाग में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनेगी।

 वैशाली जिला के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के छोटे से गांव सोरहत्था निवासी उमेश चौधरी की बेटी है। पूजा की  इस सफलता से  पूरे परिवार के सदस्य काफी खुश है। पूजा के पिता गांव के ही टेलर मास्टर का काम करते हैं। उनका सपना था कि बेटी पढ़ लिखकर ऑफिसर बने। इसी को लेकर  पूजा ने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिये प्रतिदिन  8 से 10 घण्टा पढ़ाई  किया।  बीपीएससी में उसे 82 वां रैंक  प्राप्त किया है। पूजा की माँ राम कली देवी गृहिणी हैं। पूजा के पिता ने अपनी बेटी के सफलता पर कहा की हम टेलर मास्टर का काम करते हैं। कई बार आर्थिक परेशानी हुई उसके बाद भी कभी भी  बेटी के पढ़ाई में बाधा नही आने दिया।

कृषि की पढ़ाई की

 पूजा ने गांव से पढ़ाई शुरू किया। 2016 में राम असीस सिंह उच्च विद्यालय बेलसर चोचहा से मैट्रिक एवं 2018 में उच्च विद्यालय भगवानपुर रत्ती से इंटर किया। उसके बाद 2023 बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भागलपुर से कृषि स्नातक किया। पूजा चार भाई बहन में  तीसरे स्थान पर हैं। पूजा की भाई पुलिस विभाग में नौकरी कर रहा हैं। वही छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही हैं। इस सफलता पर लोग बधाई दे रहे हैं। पिता एवं माँ भाभी ने बताया कि पूजा बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेहनती थे।

REPORT - RISHAV KUMAR