LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar sarkari Naukari: बिहार में नौकरियों का महाधमाका! 26 हजार पदों पर होगी बहाली, कॉलेज शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, युवाओं की किस्मत बदलने की तैयारी

Bihar sarkari Naukari: बिहार में जल्द ही करीब 26 हजार कॉलेज शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

Bihar to Recruit 26,000 College Teachers and Staff Soon
बिहार में नौकरियों का महाधमाका! - फोटो : social Media

Bihar sarkari Naukari:बिहार के लाखों प्रतियोगी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए दरवाजे खोलने की तैयारी में जुट गई है। सूबे में जल्द ही करीब 26 हजार कॉलेज शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस ऐलान ने नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के बीच नई उम्मीद और उत्साह की लहर पैदा कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के 13 विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में लंबे समय से बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। अब इन रिक्तियों को भरने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। योजना के तहत लगभग 6600 व्याख्याताओं यानी लेक्चरर पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि 11 हजार से अधिक गैर-शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति होगी। इनमें क्लर्क, सहायक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य प्रशासनिक पद शामिल रहेंगे।दिलचस्प बात यह है कि सरकार केवल पुराने रिक्त पदों को भरने तक सीमित नहीं है। कॉलेज विहीन 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की महत्वाकांक्षी योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इन नए कॉलेजों के लिए 9284 नए पदों का सृजन किया गया है। प्रत्येक कॉलेज में 32 शिक्षक और 12 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इस प्रकार 6752 शिक्षकों और 2532 गैर-शैक्षणिक कर्मियों को रोजगार मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Diarch GO

उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी रिक्तियों की पहचान कर ली गई है और अब नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का मकसद वर्ष के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपना है।जानकारों का मानना है कि यह केवल भर्ती अभियान नहीं, बल्कि बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा इंकलाब साबित हो सकता है। वर्तमान में कॉलेज शिक्षकों के 55 प्रतिशत और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के 60 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। ऐसे में यह बहाली अभियान शिक्षा संस्थानों में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ हजारों युवाओं के करियर को नई उड़ान देने वाला साबित हो सकता है।अब अभ्यर्थियों की निगाहें भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो बिहार में यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी शैक्षणिक नियुक्ति बन सकती है।