LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Sarkari Naukari: बिहार पुलिस में बंपर बहाली का ऐलान, हजारों पदों पर सैप भर्ती शुरू, बेरोजगारों के लिए खुला सुनहरा दरवाजा

Bihar Sarkari Naukari: बिहार में बेरोजगारों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है।...

 Bihar Police Announces 15821 SAP Vacancies Massive Recruitm
बिहार पुलिस में बड़ी बहाली- फोटो : X

Bihar Sarkari Naukari: बिहार में बेरोजगार पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (सैप) के तहत 15,821 पदों पर अनुबंध आधारित बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ होगी और इसे लेकर पूरे राज्य में हलचल तेज हो गई है।

इस बार खास बात यह है कि भर्ती में पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक कर्मियों को भी मौका दिया जा रहा है। इसके लिए दानापुर कैंट को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां 1 से 6 जून तक प्रमंडलवार रैलियों का आयोजन किया जाएगा। ये रैलियां सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी, जिसमें इच्छुक पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भाग ले सकेंगे।

Diarch GO

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज जांच पर आधारित होगी। शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी, लेकिन मेडिकल जांच अनिवार्य रखी गई है। उम्मीदवारों को छोटे आधुनिक स्वचालित हथियारों की जानकारी होना आवश्यक होगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट संचालन का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आरक्षण व्यवस्था के तहत पदों का बंटवारा भी तय कर दिया गया है। कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 6417, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2936, अनुसूचित जाति के लिए 2688, पिछड़ा वर्ग के लिए 1525, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 510, अनुसूचित जनजाति के लिए 163 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1582 पद निर्धारित किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

वेतनमान की बात करें तो यह भर्ती आर्थिक रूप से भी आकर्षक है। जेसीओ को 35 हजार रुपये, सैप जवानों को 30 हजार रुपये और रसोइयों को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी बिहार पुलिस के नियमित जवानों के समान मिलेंगी।

चयनित कर्मियों को एक वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। इन्हें परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी तैनात किया जा सकता है। साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी, लेकिन गृह जिले में तैनाती नहीं होगी।

रैली का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है—

पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा: 1 जून

कोसी, मुंगेर, सारण: 2 जून

तिरहुत: 3 जून

मगध: 4 जून

पटना (पटना, नालंदा): 5 जून

पटना (भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ): 6 जून

भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए एसटीएफ कार्यालय और दानापुर कैंट हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर यह भर्ती बिहार पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा भरने के साथ-साथ हजारों पूर्व सैनिकों के लिए रोज़गार और सम्मान का एक सुनहरा अवसर लेकर आई है।