LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

Bihar News: मेधावी छात्रों के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऑफर, फ्री परीक्षा, लैपटॉप और नगद इनाम की बरसात

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक खास पहल की है...

Bihar Govt Rolls Out Big Offer for Meritorious Students
मेधावी छात्रों के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऑफर- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के होनहार और विज्ञान–गणित में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक खास पहल की है, जो न सिर्फ प्रतिभा को पहचान देने का मौका देती है बल्कि मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स को आकर्षक पुरस्कारों से भी नवाज़ती है। विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) की ओर से “श्रीनिवास रामानुजन प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित)–2025” तथा “सर सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा (विज्ञान)–2026” की आधिकारिक घोषणा की गई है।

इस पहल की सबसे अहम बात यह है कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क होगी। राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

परीक्षा के लिए आवेदन 18 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि प्रवेश पत्र 28 नवंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा 29–30 नवंबर तथा 1 दिसंबर 2025 को होगी, जिसमें चार पालियों—

सुबह 10–11, दोपहर 12–1, दोपहर 2–3, और शाम 4–5 बजे—में टेस्ट लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

इनाम भी दमदार, अवसर भी अपार

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए सरकार ने आकर्षक इनाम की घोषणा की है—

प्रथम पुरस्कार : ₹5,000

द्वितीय पुरस्कार : ₹3,000

तृतीय पुरस्कार : ₹2,000

इसके अलावा लैपटॉप, मेडल और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जिससे छात्रों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि आगे की पढ़ाई में भी बड़ी मदद मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?

विद्यार्थी सीधे बीसीएसटी की ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: https://bcst.ucanassess.in/index

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने बताया कि कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है और सभी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए छात्र विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, बिहार या बीसीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।यह पहल न सिर्फ मेधावी बच्चों को प्रेरित करेगी, बल्कि बिहार में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के स्तर को भी ऊंचाई तक ले जाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।