LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

चुनावी साल में 'रोजगार वर्षा', डॉक्टर-शिक्षक की बहाली में सरकार की तेजी, बिहार में आई नौकरी की दीवाली! जल्द करें आवेदन

Bihar Job: बिहार में चुनावी साल में सरकार ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है।....

Bihar Job
चुनावी साल में 'रोजगार वर्षा'- फोटो : social Media

Bihar Job: बिहार में चुनावी साल में सरकार ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को लेकर सरकार ने बड़ी पहल की है। राज्य के सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में 2700 से अधिक पदों पर आयुष चिकित्सकों की बहाली प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती होगी, बल्कि डिग्रीधारी युवाओं को सरकारी सेवा में बड़ा मौका भी मिलेगा।

बिहार लोक सेवा आयोग  ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना और बेगूसराय में कुल 88 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। यह बहाली 14 विषयो में होनी है – जिनमें संस्कृत संहिता, शरीर रचना, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, पंचकर्म, शल्य तंत्र जैसे विषय प्रमुख हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। यह बहाली लंबे समय से रिक्त पदों के कारण बाधित आयुर्वेदिक शिक्षा को नई ऊर्जा देगी।

दूसरी ओर, राज्य स्वास्थ्य समिति ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी और सीएचसी में 2619 आयुष चिकित्सा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाई माह में इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  के तहत 1411 आयुर्वेद, 706 होम्योपैथ और 502 यूनानी चिकित्सकों की बहाली की जा रही है। इसके अलावा 459 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति पीएचसी स्तर पर होनी है। 2344 अभ्यर्थियों में से चयनितों की काउंसलिंग 22 से 24 जुलाई तक होगी।

NSIT
Nsmch

इस बहाली को स्वास्थ्य नीति में बड़ी छलांग माना जा रहा है। वर्षों से उपेक्षित पारंपरिक चिकित्सा को सरकार अब मुख्यधारा में लाने की दिशा में सक्रिय हो चुकी है। विपक्ष इसे चुनावी साल की रणनीति बता रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर आयुष सेवाओं की जरूरत और युवाओं को रोज़गार दोनों को राहत मिलना तय है।बिहार की सेहत में अब जड़ी-बूटी की ताकत जुड़ने जा रही है!