LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

BHU स्कूल एडमिशन 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी जानकारी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कक्षा LKG से 11वीं तक के एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभिभावक 20 मार्च 2025 तक bhuonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा और मेरिट लिस्ट की तिथियां भी जारी कर दी गई

BHU स्कूल एडमिशन 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी जान

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बाल बाटिका-2 (LKG), बाल बाटिका-3 (नर्सरी), कक्षा 1, 6, 9 और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। अभिभावक बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर 20 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो जाती है तो अभ्यर्थियों को 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक सुधार का मौका मिलेगा।

एलकेजी, नर्सरी और कक्षा 1 के लिए पहली सूची 25 अप्रैल 2025 को और दूसरी सूची 28 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी। कक्षा 6 के लिए पहली सूची 26 अप्रैल और दूसरी सूची 29 अप्रैल को जारी होगी।

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 मई 2025 को होगी, जबकि कक्षा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 7 से 10 मई 2025 के बीच होगी। इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे।

प्रवेश के लिए आयु सीमा तय की गई है। एलकेजी में 4 से 5 वर्ष, नर्सरी में 5 से 6 वर्ष, कक्षा 1 में 6 से 8 वर्ष, कक्षा 6 में 10 से 12 वर्ष, कक्षा 9 में 13 से 15 वर्ष और कक्षा 11 में अधिकतम 18 वर्ष तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर बाल बाटिका से कक्षा 6 तक जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹750 और एससी/एसटी को ₹500 जमा करना होगा। कक्षा 9 और 11 के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों को ₹800 और एससी/एसटी को ₹500 का भुगतान करना होगा।