LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Flood News: बाढ़ से बेबस बनी लाखों की आबादी, तीन IAS अफसरों को बाढ़ के काम में लगाया गया, कौन-कौन हैं...

Bihar flood news, bihar 3 ias officer spl duty, flood in bih

Bihar Flood: नेपाल में हुई भारी बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. कोसी-गंड़क नदी के तटबंध टूट गए हैं, जिससे लगभग पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 12 जिलों के कई गांव के लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिन सड़कों पर कल तक गाड़ी चलती थी वहां अब नाव चल रहे हैं. सबसे खराब स्थिति दरभंगा जिले की हो गई है. कोसी तटबंध टूटने से हाहाकार मचा हुआ है. तटबंध टूटने से दरभंगा प्रवेश प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड के दर्जनों गांव को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इधर, बाढ़ की विभीषिका के बाद सरकार में हलचल तेज है. आपदा प्रबंधन विभाग में आनन-फानन में अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. नीतीश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग में बतौर ओएसडी तैनात किया है. 

तीन अधिकारियों को बनाया गया ओएसडी 

बिहार में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सरकार हरकत में है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग में प्रतिनियुक्ति किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. नीतीश सरकार ने कहा है कि बिहार में बाढ़ की भयावता है . लिहाजा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया जाता है. जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है उसमें कला संस्कृति एवं युवा विभाग में निदेशक राहुल कुमार, पथ निर्माण विभाग में सचिव शीर्षत कपिल अशोक और भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव रचना पाटिल की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.

Diarch GO

पड़ोसी राज्यों से बुलाई गई एनडीआरएफ की छह टीमें 

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पड़ोस राज्यों से एनडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया है. उत्तर बिहार के जिलों मे बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने NDRF की तीन टीम वाराणसी से एवं 03 टीम रांची से बुलाया है. एनडीआरएफ की छह टीमें बिहार पहुंच चुकी है. इसके अतिरिक्त बिहार मे पूर्व से stationed NDRF की 12 एवं SDRF की 22 टीमे बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य मे लगी हुई हैं.

बता दें, सीतामढ़ी, सुपौल,दरभंगा,बेतिया, मधुबनी, कटिहार,गोपालगंज, सीवान,मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बाढ का पानी लोगों के घरों में गुस गया है. लोग सुरक्षित स्थान पर घर बार छोड़ कर शरण ले रखे हैं. कई जगह तो लोग घर के छत पर समय काटने को मजबूर हैं. बगहा में चंपारण तटबंध टूट गया है. वहीं दरभंगा में कोसी तटबंध टूटने से हाहाकार मचा हुआ है.तटबंध टूटने से प्रवेश प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड के दर्जनों गांव को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लाखो की आबादी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। 

NSIT
Nsmch