LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

टेक वर्ल्ड का सबसे 'महंगा' तलाक, फाउंडर पति की चालाकी नहीं आई काम, अदालत ने ठोंका अब तक का सबसे बड़ा हर्जाना

टेक दिग्गज जोहो (Zoho) के संस्थापक श्रीधर वेम्बू का तलाक सुर्खियों में है। कैलिफोर्निया की अदालत ने उन्हें 1.7 अरब डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपये) का बॉन्ड जमा करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है।

टेक वर्ल्ड का सबसे 'महंगा' तलाक, फाउंडर पति की चालाकी नहीं आ

N4N Desk - रिश्तों की कड़वाहट जब अरबों के साम्राज्य से टकराती है, तो मंजर कितना भयानक होता है, इसका ताजा उदाहरण एक हाई-प्रोफाइल डाइवोर्स केस में देखने को मिला है। एक दिग्गज टेक फाउंडर ने अपनी पत्नी को तलाक के सेटलमेंट में हिस्सा न देने के लिए कथित तौर पर अपनी संपत्ति भाई-बहनों के नाम कर दी, लेकिन उनकी यह 'चालाकी' विदेशी अदालत में धरी की धरी रह गई। डाइवोर्स की इस कानूनी जंग में अब अदालत ने पति को हजारों करोड़ रुपये का सुरक्षा बॉन्ड जमा करने का ऐतिहासिक फरमान सुनाया है, जिसने पूरे बिजनेस जगत में खलबली मचा दी है। 

तीन दशक पुराने रिश्ते का कानूनी अंत

आईआईटी-मद्रास से पढ़ाई के बाद 1989 में अमेरिका गए श्रीधर वेम्बू ने 1993 में एंटरप्रेन्योर प्रमिला श्रीनिवासन से शादी की थी। 26 साल के बेटे के माता-पिता यह दंपति करीब तीन दशकों तक कैलिफोर्निया में साथ रहे। विवाद तब शुरू हुआ जब 2019 में वेम्बू भारत लौट आए और 2021 में तलाक की याचिका दायर की। अब यह मामला संपत्ति के बंटवारे को लेकर दुनिया के सबसे महंगे तलाक केसों में से एक बन गया है।

Diarch GO

शेयरों की हेराफेरी का गंभीर आरोप

प्रमिला श्रीनिवासन ने अदालत में सनसनीखेज आरोप लगाया है कि श्रीधर वेम्बू ने वैवाहिक संपत्ति के बंटवारे से बचने के लिए जोहो कंपनी के अधिकांश शेयर अपनी बहन राधा वेम्बू और भाई शेखर को ट्रांसफर कर दिए। वर्तमान में राधा के पास लगभग 47.8% और शेखर के पास 35.2% हिस्सेदारी है, जबकि खुद वेम्बू के पास केवल 5% शेयर बचे हैं। हालांकि, श्रीधर वेम्बू ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'मनगढ़ंत कहानी' करार दिया है।

1.7 अरब डॉलर का बॉन्ड जमा करने का आदेश

जनवरी 2025 में कैलिफोर्निया की सर्वोच्च अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए श्रीधर वेम्बू को 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक) का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया। अदालत का मानना है कि वैवाहिक संपत्ति पर प्रमिला श्रीनिवासन के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch

गाँव से ग्लोबल कंपनी चलाने का सफर

श्रीधर वेम्बू अपनी सादगी और तमिलनाडु के मथलमपराई गांव से ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो को चलाने के लिए जाने जाते हैं। 1996 में 'एडवेंटनेट' के नाम से शुरू हुई यह कंपनी 2009 में 'जोहो कॉर्पोरेशन' बनी। आज यह कंपनी अरबों डॉलर की है, लेकिन फाउंडर के निजी जीवन के इस विवाद ने टेक जगत में खलबली मचा दी है।