LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Silver price:बिहार में चांदी की चमक पड़ी फीकी, 4 हजार से ज्यादा टूटा भाव, निवेशकों में हलचल

Bihar Silver price: सर्राफा बाज़ार में चांदी ने ऐसी करवट ली कि निवेशकों की धड़कनें तेज़ हो गईं। कल तक जो चांदी 2.78 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचकर नया कीर्तिमान बना रही थी, वही आज धड़ाम से नीचे आ गई।...

Silver Slumps in Bihar Prices Crash Over 4000
बिहार में चांदी की चमक पड़ी फीकी- फोटो : social Media

Bihar Silver price: सर्राफा बाज़ार में चांदी ने ऐसी करवट ली कि निवेशकों की धड़कनें तेज़ हो गईं। कल तक जो चांदी 2.78 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचकर नया कीर्तिमान बना रही थी, वही आज धड़ाम से नीचे आ गई। सुबह करीब 10 बजे के आसपास चांदी में 4,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में बेचैनी का माहौल बन गया।

चांदी 4,014 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,74,350 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही थी। आज के सत्र में चांदी ने 2,72,560 रुपये प्रति किलो का लो और 2,76,000 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया। इससे पहले Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) में एक किलो चांदी 2,78,364 रुपये पर बंद हुई थी।

Diarch GO

राजधानी पटना में चांदी का दाम सबसे कम 2,65,930 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं भोपाल और इंदौर में कीमत सबसे ज्यादा 2,66,660 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। अलग-अलग शहरों में दाम में यह फर्क स्थानीय मांग और टैक्स संरचना की वजह से देखा जा रहा है।

चांदी की कीमत अब लाखों में पहुंच चुकी है, जिससे आम निवेशक के लिए फिजिकल सिल्वर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो सिल्वर ईटीएफ बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको लाखों रुपये एकमुश्त लगाने की जरूरत नहीं होती और यह डिजिटल माध्यम से सुरक्षित निवेश का रास्ता देता है।

NSIT
Nsmch

बाज़ार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और औद्योगिक मांग में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में इस तरह की तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल निवेशकों की निगाहें बाजार की अगली चाल पर टिकी हैं क्या यह गिरावट और गहरी होगी या फिर चांदी दोबारा चमकेगी?