LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Gold Silver Price: चांदी का भाव लुढ़का, ऑल टाइम हाई से 1.25 लाख सस्ती, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज क्या चल रहा है रेट

Bihar Gold Silver Price: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज किया गया है।...

Silver Prices Fall Gold Gets Cheaper Too Today s Rates Updat
चांदी -सोने का भाव लुढ़का- फोटो : X

Bihar Gold Silver Price: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज किया गया है। कारोबार के दौरान चांदी 5,835 रुपये टूटकर 2,60,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जीएसटी समेत इसका रेट 2,68,432 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। अहम बात यह है कि 29 जनवरी को बने अपने ऑल टाइम हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो से चांदी अब 1,25,319 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह गिरावट बड़ा सिग्नल मानी जा रही है। वहीं सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। आज यह 1,58,173 रुपये तक हाई गया। 

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 1.4 फीसदी फिसलकर 82.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बुधवार को इसमें करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी, लेकिन वह उछाल ज्यादा देर टिक नहीं सका।

Diarch GO

इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी इकोनॉमिक डेटा को माना जा रहा है। जनवरी के रोजगार आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर आए हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली है। डॉलर इंडेक्स ने अपनी तेजी बरकरार रखी, जिसका दबाव कीमती धातुओं पर साफ नजर आया। मजबूत डॉलर आम तौर पर सोने-चांदी जैसी कमोडिटी को महंगा बनाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मांग पर असर पड़ता है और कीमतों में गिरावट आती है।

अमेरिका की चौंकाने वाली रोजगार रिपोर्ट में जनवरी महीने में जॉब क्रिएशन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई। इन आंकड़ों ने यह इशारा दिया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत स्थिति में है। नतीजतन फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं।

NSIT
Nsmch

ब्याज दरों में कटौती की संभावना घटने से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ना लाज़िमी है। ऐसे में सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की आशंका है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।