LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने दिया बड़ा झटका, 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानिए नया नियम

BI के BSBD खाताधारकों के लिए महीने में पहली चार कैश निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन चार निकासी की सीमा पार होने के बाद प्रत्येक अतिरिक्त कैश निकासी पर ₹15 + GST का शुल्क लागू होगा।

SBI New Rule on  Cash Withdrawal
SBI New Rule on Cash Withdrawal- फोटो : news4nation

SBI :  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से जुड़े सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। SBI की वेबसाइट पर भी BSBD अकाउंट के लिए 1 अक्टूबर 2026 से संशोधित सर्विस चार्ज लागू होने की जानकारी दी गई है। नए नियम के तहत BSBD खाताधारकों को हर महीने चार कैश निकासी मुफ्त मिलेंगी। इसके बाद की प्रत्येक कैश निकासी पर ₹15 और उस पर GST देना होगा। यानी पांचवीं और उसके बाद की निकासी पर ग्राहक के खाते से अतिरिक्त शुल्क कटेगा।

चार मुफ्त निकासी के बाद लगेगा चार्ज

SBI के BSBD खाताधारकों के लिए महीने में पहली चार कैश निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन चार निकासी की सीमा पार होने के बाद प्रत्येक अतिरिक्त कैश निकासी पर ₹15 + GST का शुल्क लागू होगा। यह बदलाव BSBD अकाउंट के लिए जारी संशोधित सर्विस चार्ज का हिस्सा है।

डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर भी बदलाव

इस बदलाव का एक अहम पहलू यह है कि चार मुफ्त निकासी की गणना के नियमों में बदलाव किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, पहले डिजिटल ट्रांजैक्शन इस मासिक सीमा से बाहर थे, लेकिन 1 अक्टूबर से डिजिटल ट्रांजैक्शन भी चार मुफ्त निकासी की गणना में शामिल किए जाएंगे।

इसलिए BSBD खाताधारकों को कैश निकासी और अन्य ट्रांजैक्शन करते समय नई सीमा का ध्यान रखना होगा। चार मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा पूरी होने के बाद लागू शुल्क से बचने के लिए ग्राहक अपने लेनदेन की योजना बना सकते हैं।

NSIT
Nsmch

क्या है BSBD अकाउंट?

Basic Savings Bank Deposit Account यानी BSBD अकाउंट एक बेसिक बैंकिंग खाता है, जिसे सामान्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता से राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है। SBI के BSBD अकाउंट में बुनियादी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होती हैं।