LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पेट्रोल-डीजल की कीमतों आएगी भारी कमी, एलपीजी के दाम भी होंगे कम ! आ गई बड़ी खुशखबरी, 1 मई से बल्ले बल्ले

1 मई 2026 से भारत सहित दुनिया भर के देशों में तेल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसका बड़ा कारण ओपेक से यूएई के अलग होने का निर्णय माना जा रहा है

Petrol-diesel prices and
Petrol-diesel prices and- फोटो : news4nation

Petrol-Diesel Prices : भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और एलपीजी के दाम जल्द ही कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं उर्जा संकट के जिस डर से पूरा देश परेशान है, उसमे भी राहत मिलने के संकेत हैं। खुशखबरी का यह संकेत इसलिए आ रहा है क्योंकि दुनिया के तेल बाजार में एक बड़ा भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। Organization of the Petroleum Exporting Countries  यानी ओपेक और उसके सहयोगी समूह OPEC+ की एकता को झटका देते हुए United Arab Emirates (यूएई) ने 1 मई 2026 से इस गठबंधन से बाहर निकलने का ऐलान कर दिया है। UAE इस समूह का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश माना जाता है, इसलिए इस फैसले के दूरगामी असर देखे जा रहे हैं।


उत्पादन सीमा को लेकर लंबे समय से असंतोष

सूत्रों के मुताबिक, यूकेई लंबे समय से OPEC की उत्पादन सीमाओं से असहमत था। OPEC का मकसद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को स्थिर और ऊंचा बनाए रखने के लिए उत्पादन नियंत्रित करना होता है, लेकिन UAE अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के पक्ष में रहा है। UAE ने 2027 तक अपनी उत्पादन क्षमता 50 लाख बैरल प्रतिदिन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जो OPEC के कोटा सिस्टम के तहत संभव नहीं था। इस मुद्दे पर उसकी सउदी अरब के साथ भी मतभेद सामने आते रहे हैं।

Diarch GO


क्या सस्ते होंगे तेल के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि OPEC+ से अलग होने के बाद UAE वैश्विक बाजार में ज्यादा तेल सप्लाई कर सकेगा। सप्लाई बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव पड़ेगा, जिससे भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिल सकती है। हालांकि, यह तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यूएई के साथ अगर भारत का तेल आयात बढ़ता है तो इससे भारत में न सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी बल्कि इसका लाभ आम लोगों को होगा।



ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ा ऊर्जा संकट

दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव—खासकर Iran और United States के बीच टकराव—ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर रखा है। इस संभावित टकराव की वजह से सप्लाई चेन पर खतरा बना हुआ है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 104-105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष बढ़ता है, तो सप्लाई बाधित हो सकती है और कीमतें फिर से उछाल मार सकती हैं—भले ही UAE उत्पादन बढ़ा दे।

NSIT
Nsmch


भारत पर क्या होगा असर?

भारत, जो अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इस घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। अगर UAE की बढ़ी हुई सप्लाई वैश्विक बाजार में स्थिरता लाती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। लेकिन अगर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा, तो यह राहत सीमित या अस्थायी साबित हो सकती है।