LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में उछाल, पेट्रोल-डीजल पर असर नहीं! जानें दिल्ली-पटना समेत अन्य शहर के रेट

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 94.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंची, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जानें दिल्ली, पटना, रांची, लखनऊ, जयपुर समेत प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल रेट।

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 फीसदी बढ़कर 94.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल कंपनियों ने रविवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।


अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण अंतर देखने को मिलता है।

Diarch GO


दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम


राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में XP95 पेट्रोल 109.24 रुपये, XP100 167.35 रुपये और XG 100.52 रुपये प्रति लीटर है।


नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव


नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है। यहां XP95 पेट्रोल 110.68 रुपये और XG 101.17 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 102.97 रुपये और डीजल की कीमत 95.64 रुपये प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल 111.78 रुपये और XP100 167.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर है। यहां XP95 पेट्रोल की कीमत 112.09 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch


भोपाल, पटना और रांची में आज का पेट्रोल-डीजल रेट


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है। XP95 की कीमत 123.88 रुपये और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां XP95 पेट्रोल का भाव 122.25 रुपये प्रति लीटर है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। रांची में XP95 पेट्रोल 114.17 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।


लखनऊ, देहरादून और जयपुर में पेट्रोल-डीजल का भाव


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल की कीमत 110.47 रुपये प्रति लीटर है। देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां XP95 की कीमत 108.99 रुपये, XP100 की कीमत 167.35 रुपये और XG की कीमत 101.53 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यहां XP95 पेट्रोल 121.97 रुपये और XG 103.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।


कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद नहीं बदले दाम


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। ऐसे में वाहन चालक तेल भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर सकते हैं।