LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें दिल्ली से पटना तक आज की कीमतें

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें 20 जून 2026 को स्थिर बनी हुई हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट और पाकिस्तान में हुई बड़ी कटौती की पूरी जानकारी।

Petrol Diesel Price Today
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : freepik

Petrol Diesel Price Today: पूरे देश में 20 जून शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 25 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत

कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। वहीं डीजल की कीमत ज्यादातर शहरों में 100 रुपये से कम है, लेकिन हैदराबाद में डीजल अभी भी 103.82 रुपये प्रति लीटर है। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये है। फतेहाबाद में पेट्रोल 104.51 रुपये और डीजल 97.20 रुपये है। लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.55 रुपये है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इस बीच पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी कटौती की गई है। शुक्रवार को शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 74 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 67 रुपये की कमी का ऐलान किया। कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 299.78 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 311.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले वहां पेट्रोल 373.78 रुपये और डीजल 378.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

NSIT
Nsmch

पेट्रोल की कीमतों का असर

पेट्रोल की कीमतों का असर सबसे ज्यादा आम लोगों पर पड़ता है क्योंकि इसका इस्तेमाल निजी गाड़ियों, बाइक, स्कूटर और छोटे वाहनों में होता है। इसलिए पेट्रोल महंगा होने से मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग का बजट सीधे प्रभावित होता है। वहीं डीजल की कीमतों में बदलाव का असर भी आम जनता पर काफी पड़ता है। डीजल का इस्तेमाल बड़े वाहनों, ट्रांसपोर्ट, उद्योगों और जेनरेटरों में ज्यादा होता है। ऐसे में डीजल महंगा होने पर माल ढुलाई की लागत बढ़ती है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिलता है।