LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar gold silver Rate: चांदी में बड़ी फिसलन, सोना स्थिर, जानें 16 फरवरी को सोने-चांदी का ताजा भाव

Bihar gold silver Rate:सोने-चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 16 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई मजबूती ने घरेलू ट्रेडिंग फ्लोर पर नई रौनक ला दी।...

patna Silver Slips Gold Steady Feb 16 Gold  Silver Bihar Rat
चांदी में बड़ी फिसलन, सोना स्थिर- फोटो : X

Bihar gold silver Rate: बुलियन बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। सोने-चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 16 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई मजबूती ने घरेलू ट्रेडिंग फ्लोर पर नई रौनक ला दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर सोना फिर से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जबकि चांदी ने ₹7,000 से ज्यादा की जोरदार छलांग लगाकर बाजार को चौंका दिया।चांदी की कीमत आज ₹  2,80,000 प्रति किलोग्राम है. 

 16 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत  रुपये  1,52,880 प्रति 10 ग्राम है।22 कैरेट सोना आज ₹1,45,600 प्रति 10 ग्राम है।

Diarch GO

बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने में यह तेजी सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती डिमांड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में मजबूत पूंजी प्रवाह का नतीजा है। भू-राजनीतिक तनाव ने भी बुलियन को सहारा दिया है। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर सख्त चेतावनियों पर ग्लोबल मार्केट की नजर टिकी हुई है। साथ ही अमेरिका में टैरिफ से जुड़े मसलों पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले निवेशक जोखिम कम करने की रणनीति अपना रहे हैं।

कीमतों की चाल को समझें तो तस्वीर साफ होती है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की सोना खरीद, डॉलर में नरमी और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता ने दामों को मजबूती दी है। हालांकि भारत और चीन जैसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में फिजिकल डिमांड में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों पर पूरी तरह बेलगाम तेजी नहीं दिख रही। अमेरिका की मजबूत आर्थिक रिपोर्ट और बड़े फंड हाउस द्वारा मुनाफावसूली भी बाजार पर दबाव बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोना-चांदी सीमित दायरे में ट्रेड कर सकते हैं, क्योंकि बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति पर टिकी हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी नहीं, बल्कि सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।