LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Senior Citizen Card 2025 : देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को कल से मिलेगी बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने लागू की 8 नई सुविधाएं, जानिए पूरी खबर

Senior Citizen Card 2025 : केंद्र सरकार 1 दिसंबर यानी कल से देशभर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8 बड़ी सुविधाएं लागू करने जा रही है। इन सुविधाओं से वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी।

वरिष्ठ नागरिक
वरिष्ठ नागरिक के लिए बड़ी राहत - फोटो : social media

Senior Citizen Card 2025 : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 1 दिसंबर 2025 से आठ नई सुविधाओं को लागू कर दिया है। ये सुविधाएं स्वास्थ्य, यात्रा, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। इसके लिए सरकार ‘सीनियर सिटीजन कार्ड 2025’ जारी करेगी। जिसके माध्यम से सभी लाभ चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव

सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने का प्रावधान किया है। दूरदराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट्स भी तैनात की जाएंगी। 1 दिसंबर से वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। रेल, बस और हवाई यात्रा में 30% से 50% तक छूट दी जाएगी। धार्मिक और तीर्थ यात्राओं के लिए विशेष सहायता दी जाएगी। पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये, बचत योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिलेगी। सरकार ने वरिष्ठ नागरिक पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये मासिक कर दी है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें भी बढ़ाई गई हैं, जिससे आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।

Diarch GO

बैंकों में अलग काउंटर

सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर स्थापित करें। साथ ही कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता सेवा देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर जिले में कानूनी सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां संपत्ति विवाद, पेंशन से जुड़े मुद्दों और वित्तीय धोखाधड़ी पर मुफ्त सलाह मिलेगी।

बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए नए नियम

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध, उपेक्षा और हिंसा रोकने के लिए सरकार ने विशेष संरक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह कदम वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगा। ग्रामीण बुजुर्गों को लंबी दूरी तय किए बिना डॉक्टरों की सुविधा मिलेगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट और टेलीमेडिसिन सेवा गांवों में उपलब्ध कराई जाएगी। 

NSIT
Nsmch

सीनियर सिटीजन कार्ड बनेगा प्राथमिक पहचान दस्तावेज

यह कार्ड सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बैंकों, रेलवे स्टेशनों और अन्य जगहों पर पहचान और प्राथमिकता सेवा के लिए अहम दस्तावेज होगा। सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी जारी कर दी है। सभी राज्यों को कार्ड वितरण और नई सेवाओं को शुरू करने के निर्देश भेज दिए गए हैं। कल यानी 1 दिसंबर से सभी सीनियर सिटीजन को ये सभी सुविधाएं मिलेंगी।