LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

1 December New Rule: साल के आखिरी महीने में बदल जाएंगे कई नियम, 1 दिसंबर से पेंशन, टैक्स, LPG, बैंकिंग सहित 6 बड़े बदलाव, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

1 December New Rule: हर महीने के पहले तारीख को कई नियमों में बदलाव होती है। 1 दिसंबर से पेंशन, टैक्स, एलपीजी, बैंकिंग सहित कई बड़े बदलाव होंगे। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा।

1 दिसंबर से बदलेंगे नियम
1 दिसंबर से बदलेंगे नियम - फोटो : social media

1 December New Rule: महीने के शुरुआत के साथ ही कई अहम बदलाव किए जाते हैं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में भी कई अहम बदलाव होने हैं। जिसका असर आम लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर प्रभाव डालेगा। 1 दिसबंर से कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। जिसमें पेंशन, आयकर, LPG सिलेंडर की कीमत, बैंकिंग नियमों और यात्रा से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं। वहीं, कुछ जरूरी कामों की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। आइए जानते हैं क्या-क्या बदलने वाला है।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का आखिरी मौका

केंद्र सरकार के वे कर्मचारी जो NPS से UPS में शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि है। सरकार पहले ही डेडलाइन बढ़ा चुकी है, लेकिन इस बार स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 दिसंबर के बाद विकल्प जमा करने की विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए कर्मचारी समय रहते अपना विकल्प दर्ज कर लें।

Diarch GO

30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

देशभर के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर है। यह प्रक्रिया पूरी न करने पर दिसंबर से पेंशन रोक दी जाएगी। पेंशनर्स इसे बैंक/पोस्ट ऑफिस, जीवन प्रमाण ऐप, या डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं के जरिए आसानी से जमा कर सकते हैं।

LPG सिलेंडर के दाम 1 दिसंबर से बदलेंगे

सरकार हर महीने LPG सिलेंडर के दाम संशोधित करती है। नवंबर में दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 5 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि अक्टूबर में 15.50 रुपये बढ़ाए गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए दिसंबर में कीमत बढ़ या घट सकती है।

NSIT
Nsmch

ऑनलाइन बैंकिंग और कार्ड नियमों में बदलाव

1 दिसंबर से कई बैंक और वित्तीय कंपनियां ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, कार्ड शुल्क, निवेश संबंधी नियम में बदलाव लागू कर रही हैं। कुछ बैंकों में कार्ड लेन-देन पर शुल्क बदलेगा, सुरक्षा सेटिंग्स अपडेट होंगी, और कई सेवाओं के नियम संशोधित किए जाएंगे। ग्राहकों को अपने बैंक के ऐप और नोटिफिकेशंस पर ध्यान देना जरूरी है। टैक्स फाइलिंग की महत्वपूर्ण अंतिम तिथि 30 नवंबर टैक्सपेयर्स के लिए 30 नवंबर एक अहम तारीख है। इस दिन तक जमा करना जरूरी है। अक्टूबर 2025 का TDS स्टेटमेंट (धारा 194-IA, 194-IB, 194M, 194S) ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट (धारा 92E) देरी पर भारी पेनल्टी और ब्याज देना पड़ सकता है।

CNG और पीएनजी की कीमत में बदलाव

हर महीने ऑयल कंपनियों के द्वारा सीएनजी, जेट फ्यूल, पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है. 1 दिसंबर से ये कीमतें फिर से बदल सकती है. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी, क्योंकि कुछ अवकाश क्षेत्रीय त्योहारों पर आधारित हैं। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं—UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप—पूरी तरह चालू रहेंगी। दिसंबर की शुरुआत से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी पेंशन, टैक्स, बैंकिंग, यात्रा और घरेलू गैस बजट पर सीधा असर डालेंगे। इसलिए समय रहते जरूरी काम निपटाना और वित्तीय योजना बनाना बेहद जरूरी है।