LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Indian Railway app:इंडियन रेलवे की सुपर ऐप Rail One App का हुआ धमाकेदार आगाज, एक ही क्लिक में ऐसे बुक करें रिजर्वेशन और जनरल टिकट

Indian Railway app: 6 मार्च से 'रेल वन ऐप' (Rail One App) के आगाज के साथ ही यात्रियों की यात्रा अब एक क्लिक की दूरी पर आ गई है।

Indian Railways Rail One App Book All Tickets in One Click
इंडियन रेलवे की सुपर ऐप Rail One App का हुआ धमाकेदार आगाज- फोटो : reporter

Indian Railway app:ट्रेन की लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहने और पसीना बहाने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने सफर को 'स्मूथ' और 'परेशानी मुक्त' बनाने के लिए एक ऐसा डिजिटल दांव चला है, जिसने टिकट बुकिंग के पुराने तौर-तरीकों को बदलकर रख दिया है। 6 मार्च से 'रेल वन ऐप' (Rail One App) के आगाज के साथ ही यात्रियों की यात्रा अब एक क्लिक की दूरी पर आ गई है।

रेलवे की इस नई पहल का मकसद यात्रियों को एक ही 'डिजिटल छत' के नीचे सारी सुविधाएं मुहैया कराना है। अब तक यात्रियों को रिजर्वेशन और जनरल टिकट के लिए अलग-अलग मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन इस नए ऐप ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस सौगात का ऐलान करते हुए कहा कि, "अब रेल यात्री अपने स्मार्टफोन के जरिए पलक झपकते ही रिजर्वेशन और जनरल, दोनों तरह के टिकट बुक कर सकेंगे।"

Diarch GO

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस नई डिजिटल व्यवस्था के फायदों पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे का उद्देश्य स्टेशनों पर भीड़ को कम करना और यात्रियों का कीमती समय बचाना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा इस 'रेल वन ऐप' का इस्तेमाल करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह ऐप न सिर्फ तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि आम आदमी की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

NSIT
Nsmch

रिजर्वेशन और जनरल टिकट के लिए अब अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं।स्टेशन पहुंचने से पहले ही मोबाइल पर टिकट बुक करें और लंबी कतारों से छुटकारा पाएं।डिजिटल लेनदेन होने से हेराफेरी का कोई चांस नहीं।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि 'रेल वन ऐप' का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा और ठोस कदम है। अगर आप भी भीड़-भाड़ से बचकर एक सुकून भरा सफर चाहते हैं, तो आज ही अपने फोन में 'रेल वन ऐप' डाउनलोड करें। अब यात्रा होगी आसान और सफर होगा और भी यादगार! 

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप