LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

'मदर ऑफ ऑल डील्स' से बदलेगी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर, मर्सिडीज, ऑडी और BMW की कीमतों में 40% तक की गिरावट की उम्मीद; जानें डील के बाद कितने घटेंगे दाम

यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। इस समझौते के तहत इम्पोर्ट टैरिफ में भारी कटौती की तैयारी है, जिससे विदेशी ब्रांड्स की कारें लाखों रुपये सस्ती हो जाए

'मदर ऑफ ऑल डील्स' से बदलेगी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की तस्वीर,

New Delhi : भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच एक ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते की दहलीज पर खड़ा है, जिसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार यूरोप से आने वाली लग्जरी कारों पर लगने वाले 110% इम्पोर्ट टैरिफ को घटाकर 40% तक कर सकती है। मंगलवार को होने वाले भारत-EU समिट में इस डील का ऐलान संभव है, जिसके बाद मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी शानदार कारों की कीमतों में 10 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक की भारी गिरावट आ सकती है।

ऐतिहासिक समझौते की दहलीज पर भारत-EU

यूरोपीय कमीशन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं और उम्मीद है कि 27 जनवरी को होने वाले समिट में इस ऐतिहासिक डील की घोषणा हो जाएगी। यह समझौता 200 करोड़ लोगों के लिए नया बाजार खोलेगा, जो वैश्विक जीडीपी के लगभग 25% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। उर्सुला ने इसे 'फर्स्ट-मूवर एडवांटेज' बताते हुए भारत को दुनिया का सबसे गतिशील देश करार दिया है।

Diarch GO

इम्पोर्ट ड्यूटी में 110% से 40% तक की कटौती

समझौते के तहत, मोदी सरकार 15 हजार यूरो (करीब 16.3 लाख रुपये) से अधिक कीमत वाली कारों पर तुरंत टैक्स कम करने पर सहमत हुई है। वर्तमान में 70% से 110% तक लगने वाली ड्यूटी को घटाकर 40% किया जाएगा, जो समय के साथ और भी कम होकर 10% तक गिर सकती है। सालाना करीब 2 लाख डीजल-पेट्रोल इंजन वाली कारों को इस ड्यूटी कट का फायदा मिलेगा।

NSIT
Nsmch

ईवी (EV) निर्माताओं को फिलहाल सुरक्षा

घरेलू कार निर्माताओं जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के हितों की रक्षा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को पहले 5 साल के लिए इस ड्यूटी कटौती से बाहर रखा गया है। 5 साल बीतने के बाद उन पर भी टैरिफ कटौती लागू करने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल EU मैन्युफैक्चरर्स का भारतीय बाजार में हिस्सा 4% से भी कम है, जिसे इस डील के बाद बढ़ाने की उम्मीद है।

लग्जरी कारों की नई संभावित कीमतें (लगभग)

कार मॉडल

वर्तमान कीमत (लाख में)

संभावित बचत (लाख में)

नई संभावित कीमत

BMW 3 Series

60 - 75

15 - 25

40 - 55 लाख

Mercedes C-Class

60 - 70

20

40 - 50 लाख

Audi A4/A6

45 - 70

10 - 30

35 - 40 लाख

Volvo XC60/90

70 - 120

20 - 40

50 - 80 लाख

Porsche Macan

90 - 200

30 - 70

60 - 130 लाख

(स्त्रोत: सूत्रों के मुताबिक अनुमानित गणना)

लॉबिंग और भविष्य की राह

फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कंपनियां लंबे समय से भारत में व्यापारिक बाधाओं को कम करने के लिए लॉबिंग कर रही थीं। यह समझौता न केवल इन कंपनियों के लिए बाजार तक पहुँच आसान बनाएगा, बल्कि भारतीय ग्राहकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की लग्जरी कारें पहले की तुलना में काफी सस्ती और सुलभ कर देगा।