LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

8th Pay Commission update: 8वां वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, कब तक आएगी रिपोर्ट और क्या बढ़ेगा वेतन? जानें सबकुछ

8th Pay Commission update: सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी हो चुकी है। आयोग 18 महीने में रिपोर्ट देगा। कर्मचारी संगठनों ने 12 फरवरी 2026 को हड़ताल की घोषणा की है।

8th Pay Commission update
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट!- फोटो : social media

8th Pay Commission update:  8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अहम जानकारी सामने आई है। राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि 8वें वेतन आयोग का औपचारिक गठन किया जा चुका है। इसकी अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई थी।

क्या करेगा 8वां वेतन आयोग?

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया कि आयोग कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़ी शर्तों की समीक्षा करेगा।इसका मतलब है कि आयोग वेतन संरचना, महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और पेंशन नियमों में बदलाव पर विचार करेगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Diarch GO

कब तक आएगी आयोग की रिपोर्ट?

सरकार ने बताया कि आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसका मतलब है कि आयोग साल 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है।रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार आगे का फैसला करेगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

बजट पर कितना पड़ेगा असर?

सांसदों ने यह भी पूछा कि अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं तो सरकार पर कितना अतिरिक्त खर्च आएगा।सरकार ने कहा कि अभी इसका सही अनुमान लगाना संभव नहीं है। जब तक आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट नहीं दे देता और उसे मंजूरी नहीं मिलती, तब तक खर्च का आंकलन नहीं किया जा सकता।

NSIT
Nsmch

12 फरवरी 2026 को हड़ताल

इसी बीच कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (CCGEW) ने 12 फरवरी 2026 को देशभर में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें हैं:

20 फीसदी अंतरिम राहत

50 फीसदी महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ना

नई पेंशन योजना (NPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना

इन मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन आंदोलन की तैयारी में हैं।