LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना में सोना महंगा, चांदी सस्ती, खरीदने वालों के लिए आज बड़ा मौका

Patna Gold Silver Rate: 28 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी ने नरमी का रुख अपनाया है।...

Gold Up Silver Down in Patna Big Buying Opportunity Today
पटना में सोना महंगा, चांदी सस्ती- फोटो : social Media

Patna Gold Silver Rate: राजधानी पटना के सर्राफा बाज़ार में आज कारोबारी हलचल ने निवेशकों और खरीदारों दोनों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 28 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी ने नरमी का रुख अपनाया है। बाज़ार के इस उतार-चढ़ाव को निवेश के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यही वह वक्त होता है जब समझदारी से लिया गया फैसला बड़ा मुनाफा दिला सकता है।

अगर सोने की बात करें तो आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 14,477 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। यानी 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको 1,44,770 रुपए चुकाने होंगे। यह कीमत कल के मुकाबले 10 रुपए अधिक है, जो यह संकेत देती है कि बाज़ार में सोना अभी भी मजबूत पोजिशन में बना हुआ है। 22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होता है, 13,271 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना 10,859 रुपए प्रति ग्राम के स्तर पर टिका हुआ है।

Diarch GO

दूसरी तरफ, चांदी के बाज़ार में गिरावट का रुझान देखा गया है। आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 239.90 रुपए है, जबकि 1 किलो चांदी 2,39,900 रुपए पर आ गई है। कल के मुकाबले इसमें 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इससे पहले चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसने बड़े निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना फिलहाल सेफ हेवन के तौर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, जबकि चांदी में आई गिरावट बायिंग ऑपर्च्युनिटी के रूप में देखी जा रही है। ऐसे में जो निवेशक लॉन्ग टर्म रिटर्न की सोच रहे हैं, उनके लिए यह वक्त रणनीतिक फैसले लेने का है।

NSIT
Nsmch

बाज़ार की मौजूदा सूरत-ए-हाल यह इशारा कर रही है कि आने वाले दिनों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए निवेशकों को चाहिए कि वे जल्दबाज़ी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि सर्राफा बाज़ार में हर छोटी हलचल बड़े फायदे या नुकसान का सबब बन सकती है।