LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar gold silver rate: सोना और चांदी महंगा, पटना सर्राफा बाजार में भावों की उछाल से ग्राहकों में हलचल, कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

Bihar gold silver rate: बिहार के सर्राफा बाजार में आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिसने बाजार की फिज़ा को पूरी तरह गरमा दिया है।

Gold Silver Surge in Patna Buyers Concerned Traders Gain
सोना और चांदी महंगा- फोटो : social Media

Bihar gold silver rate: बिहार के सर्राफा बाजार में आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसने बाजार की फिज़ा को पूरी तरह गरमा दिया है। ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹15,814 प्रति ग्राम यानी ₹1,58,140 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इस इज़ाफ़े ने खरीददारों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, वहीं तिजारती हलकों में मुनाफाखोरी की उम्मीदें भी परवान चढ़ रही हैं।

सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि 22 कैरेट सोना भी ₹14,496 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट का भाव ₹11,896 प्रति ग्राम तक जा पहुंचा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट के रुझान और घरेलू मांग में इज़ाफ़े का नतीजा है, जिससे सर्राफा कारोबार में रौनक लौट आई है।

चांदी की बात करें तो इसमें भी कमाल की तेजी दर्ज की गई है। चांदी ₹275.10 प्रति ग्राम यानी ₹2,75,100 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर पायल, बिछुआ, कड़ा जैसे रोजमर्रा के आभूषणों पर भी साफ नजर आ रहा है, जिससे आम ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

अगर पिछले दिन यानी मंगलवार के भाव से मुकाबला करें तो दोनों कीमती धातुओं में साफ उछाल देखा गया है। मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹1,58,130 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,75,000 प्रति किलो पर थी। महज़ एक दिन में यह बढ़ोतरी बाजार के मिज़ाज को बदलने के लिए काफी रही है।

NSIT
Nsmch

कारोबारी तबके का कहना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की तरफ बढ़ रहा है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है। वहीं आम खरीदार फिलहाल इंतज़ार और मोलभाव की रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, सर्राफा बाजार में यह तेजी आने वाले दिनों में और भी बड़े उतार-चढ़ाव का इशारा दे रही है।