LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Gold Rate: सोना-चांदी के भाव में उछाल, पढ़िए बिहार में आज गोल्ड-सिल्वर की ताजा रेट

Bihar Gold Rate: पिछले एक महीने में सोने और चांदी के बाजार ने निवेशकों और कारोबारियों को चौंका दिया है।

Bihar Gold Rate
सोना-चांदी फिर हुआ महंगा- फोटो : social Media

Bihar Gold Rate: पिछले एक महीने में सोने और चांदी के बाजार ने निवेशकों और कारोबारियों को चौंका दिया है। जनवरी के दौरान जिस तरह की तेज़ी और उतार-चढ़ाव देखने को मिला, उसने पुराने सारे रिकॉर्ड हिला दिए। हालांकि 31 जनवरी को आए मार्केट क्रैश ने रफ्तार पर ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद पूरे महीने का ट्रेंड देखा जाए तो कीमती धातुओं में रिकॉर्डतोड़ उछाल कायम रहा। अगर महीने के आख़िर में करेक्शन नहीं आता, तो यह तेजी और भी बड़ा रूप ले सकती थी।

साल की शुरुआत में चांदी करीब 2,30,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी, जबकि 24 कैरेट सोना 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। जनवरी बढ़ने के साथ ही बाजार में डिमांड और सट्टा दोनों हावी होते गए। नतीजा यह हुआ कि 30 जनवरी तक चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। यानी महज़ एक महीने में चांदी ने करीब 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो की छलांग लगा दी, जो कारोबार की भाषा में सीधा-सीधा बुल रन माना जा रहा है।

Diarch GO

हालांकि 31 जनवरी को बाजार में जोरदार करेक्शन देखने को मिला और चांदी फिसलकर करीब 3,10,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसके बावजूद महीने के अंत तक चांदी कुल मिलाकर करीब 80 हजार रुपये महंगी रही। वहीं सोने के दाम में भी इसी अवधि में करीब 26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो निवेशकों के लिए बड़ा मुनाफा साबित हुई।

आज पटना के ज्वेलरी बाजार की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 1,65,315 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाती है। बिना जीएसटी 22 कैरेट सोना 1,47,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

NSIT
Nsmch

चांदी का भाव भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। पटना में एक किलो चांदी 3,10,000 रुपये में बिक रही है, जबकि जीएसटी जोड़ने पर कीमत 3,19,300 रुपये प्रति किलो हो जाती है। हॉलमार्क वाले चांदी के आभूषण 3,03,000 रुपये प्रति किलो और जीएसटी के साथ 3,12,090 रुपये में बिक रहे हैं।

पुराने आभूषणों के एक्सचेंज रेट भी तेज बने हुए हैं। 22 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 1,43,500 रुपये, 18 कैरेट 1,17,500 रुपये में एक्सचेंज हो रहे हैं। वहीं हॉलमार्क चांदी का एक्सचेंज रेट 294 रुपये प्रति ग्राम और बिना हॉलमार्क 249 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है।

कुल मिलाकर सोना-चांदी का बाजार अभी भी हाई वोलैटिलिटी जोन में है, जहां मुनाफा भी है और जोखिम भी और कारोबारी हर चाल पर पैनी नजर लगाए बैठे हैं।