LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम ने दिन में दिखाए तारे, 4 दिन की नरमी के बाद भारी उछाल, जानिए पटना में सोने-चांदी के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: मंगलवार को चांदी के दामों में उछाल देखने के बाद अब सोने की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 फरवरी को सोना सुबह 10:30 बजे तक 1,60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया।

सोने चांदी का ताजा रेट
सोने-चांदी के दामों में भारी रिकोर्ड - फोटो : social media

Gold Silver Price Today: एक बार फिर सोने-चांदी के दाम एक बार फिर सातवें आसमान पर हैं। 4 दिनों की नरमी के बाद मार्केट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।  सोना आज 5 हजार तो चांदी 15 हजार रुपए महंगी हुई है। दरअसल, मंगलवार को चांदी के दामों में उछाल देखने के बाद अब सोने की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार, 4 फरवरी को सोना सुबह 10:30 बजे तक 1,60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। इसके साथ ही सोने ने 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर ली है।

एमसीएक्स पर 6,190 रुपये की उछाल

सुबह करीब 11 बजे एमसीएक्स (MCX) पर 10 ग्राम सोना 1,60,000 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा। इसमें 6,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेज बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के दौरान सोने का लो लेवल 1,56,533 रुपये और हाई लेवल 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Diarch GO

आपके शहर में सोने का भाव (24 कैरेट)

शहर    सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

पटना    ₹1,59,250

जयपुर    ₹1,59,310

कानपुर    ₹1,59,370

लखनऊ    ₹1,59,370

भोपाल    ₹1,59,500

इंदौर    ₹1,59,500

चंडीगढ़    ₹1,59,330

रायपुर    ₹1,59,270

तालिका के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है, जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,59,250 है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां दाम ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

आगे क्या रहेगा रुख?

कमोडिटी एक्सपर्ट केडिया के मुताबिक, सोने को 1,36,531.7 रुपये प्रति 10 ग्राम का मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, यानी इसके नीचे गिरने की संभावना फिलहाल कम है। वहीं सोने का रेजिस्टेंस लेवल 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कमोडिटी बाजार में सपोर्ट और रेजिस्टेंस समय-समय पर बदलते रहते हैं, जो वैश्विक हालात, डॉलर की चाल, महंगाई और भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं। लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचता सोना निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसकी चाल पर सबकी नजर बनी रहेगी।

NSIT
Nsmch