LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold and silver price: सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, एक दिन में निवेशकों को भारी झटका

Gold and silver price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 11% और चांदी की कीमत 31% तक गिरी। यह एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

Gold and silver price
औंधें मुंह गिरी सोने औ चांदी की कीमत!- फोटो : social media

Gold and silver price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को  सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसने वैश्विक निवेशकों को चौंका दिया। सोने की कीमत में जहां 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत में करीब 31 फीसदी तक की गिरावट आई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी एक समय पर 35 फीसदी तक टूट गई, जो इसके इतिहास में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। हाल के दिनों में दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, जिससे बाजार में मुनाफावसूली की आशंका पहले से जताई जा रही थी। शुक्रवार को यही आशंका सच साबित हुई और निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की।

हालिया ऊंचाई से फिसलीं सोने-चांदी की कीमतें

गिरावट से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5,608.35 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 121.755 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को कारोबार के दौरान सोना गिरकर 4,713.90 डॉलर प्रति औंस तक आ गया, जबकि चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गई। यह गिरावट इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ी कीमतों के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग को प्राथमिकता दी, जिससे बाजार में दबाव बढ़ गया।

Diarch GO

24 घंटे में सोने के मार्केट कैप में ऐतिहासिक नुकसान

इस तेज गिरावट का असर सोने के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी साफ दिखाई दिया। महज 24 घंटे में सोने का मार्केट कैप 6.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक घट गया, जो भारत की कुल जीडीपी (करीब 4.13 ट्रिलियन डॉलर) से भी ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सोने ने हर घंटे करीब 263 अरब डॉलर का मार्केट कैप गंवाया। यह वैश्विक वित्तीय इतिहास में कीमती धातुओं से जुड़ा एक असाधारण घटनाक्रम माना जा रहा है।

चांदी में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट, फिर भी फरवरी में मजबूती

शुक्रवार को चांदी की कीमत में आई 35 फीसदी तक की गिरावट उसके इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट रही। हालांकि इसके बावजूद, फरवरी महीने में चांदी की कीमत में कुल मिलाकर 19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इसका मतलब यह है कि चांदी ने लगातार नौवें महीने बढ़त बनाए रखी है, जो दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एसेट बना हुआ है सोना

भारी गिरावट के बावजूद, सोना अब भी दुनिया की सबसे मूल्यवान संपत्ति (Valuable Asset) बना हुआ है। वर्तमान में सोने का कुल मार्केट कैप 34.121 ट्रिलियन डॉलर है, जिससे यह पहले स्थान पर कायम है।वहीं, चांदी 4.799 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान एसेट बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट के बाद बाजार में स्थिरता लौटने में कुछ समय लग सकता है।