LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Gold rate: सोने ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, पहली बार चांदी 4 लाख रुपए के पार, जानें आज बिहार में क्या है ताजा भाव?

Bihar Gold rate: भारतीय सराफा और कमोडिटी बाजार में गुरुवार, 29 जनवरी की सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कारोबारियों से लेकर निवेशकों तक को हैरत में डाल दिया।

Gold hits record high silver tops 4 lakh kg Bihar rates toda
सोने ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड- फोटो : social Media

Bihar Gold rate: भारतीय सराफा और कमोडिटी बाजार में गुरुवार, 29 जनवरी की सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कारोबारियों से लेकर निवेशकों तक को हैरत में डाल दिया। एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों ने वो मुकाम छू लिया, जो अब तक सिर्फ कयासों में था। चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का मनोवैज्ञानिक और कारोबारी बैरियर तोड़ दिया, जबकि सोना भी छलांग लगाकर 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

बिजनेस की जुबान में कहें तो बुलियन मार्केट में इस वक्त “तेजी का सुल्तान” राज कर रहा है। फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर एमसीएक्स पर करीब 14,500 से 14,850 रुपये की उछाल के साथ लगभग 9 फीसदी चढ़कर 1,80,501 से 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर कारोबार करता दिखा। घरेलू बाजार के इतिहास में यह सोने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, यह तेजी सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि निवेशकों के भरोसे और ग्लोबल ट्रेंड का आईना है।

Diarch GO

चांदी की बात करें तो इस “व्हाइट मेटल” ने आज सचमुच सोने से भी तेज रफ्तार पकड़ ली। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 22,090 से 23,100 रुपये प्रति किलो उछलकर 4,07,456 से 4,08,487 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यानी महज एक कारोबारी सत्र में लगभग 6 फीसदी की धमाकेदार तेजी दर्ज की गई। बाजार के जानकार इसे चांदी के इतिहास का सुनहरा या कहें चांदी जैसा दिन बता रहे हैं।

कारोबारी हलकों में चर्चा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी, महंगाई को लेकर बढ़ती फिक्र और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की तलाश ने सोने-चांदी को नई उड़ान दी है। निवेशक इक्विटी और जोखिम भरे एसेट्स से मुनाफा निकालकर अब बुलियन की ओर रुख कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

सराफा बाजार में इस रिकॉर्ड तेजी से जहां निवेशकों के चेहरे खिले हैं, वहीं आम ग्राहकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की जेब पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर, सोना-चांदी इस वक्त सिर्फ धातु नहीं, बल्कि बाजार का सबसे मजबूत बिजनेस स्टेटमेंट बन चुके हैं।