LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-Silver Prices: सोना हुआ 'सस्ता', चांदी में भारी गिरावट! जानिए आज का ताजा रेट

Gold-Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों के दबाव के चलते निवेशकों का रुझान प्रभावित हुआ है, जिससे कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिल रही है।

सोना चांदी
सोना-चांदी हुआ सस्ता - फोटो : social media

Gold And Silver Prices: वैश्विक राजनीति में मचे घमासान और युद्ध के साये के बीच भारतीय सर्राफा बाजार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ दुनिया भर में तनाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों और आम खरीदारों के मन में अब बस एक ही सवाल है क्या यह गिरावट जारी रहेगी या कीमतें फिर से आसमान छुएंगी? दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार 30 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोना करीब 1.38% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2% टूटकर 68.3 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।

वैश्विक बाजारों में अस्थिरता 

संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि, गिरावट के बावजूद कुछ निवेशक निचले स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन बाजार में आगे की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बेच सकते हैं या महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इससे सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव बढ़ता है।

Diarch GO

कच्चे तेज की कीमतों में उछाल

युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे वैश्विक महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बन सकता है। ब्याज दरों में वृद्धि से सोने की मांग पर नकारात्मक असर पड़ता है।

केंद्रीय बैंकों की बिक्री से बढ़ा दबाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, तर्कीके केंद्रीय बैंक ने हाल ही में करीब 60 टन सोना बेचा है। अगर अन्य देश भी ऐसा कदम उठाते हैं, तो सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल सोना 4,400 से 4,500 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें कमजोरी बनी हुई है। वहीं चांदी 68 से 72 डॉलर के बीच बनी हुई है। निचले स्तर पर खरीदारी जरूर दिख रही है, लेकिन मजबूत तेजी के लिए वैश्विक हालात में सुधार जरूरी होगा।

NSIT
Nsmch

निवेशकों के लिए सलाह

मौजूदा समय में सोना और चांदी दोनों ही अस्थिर दौर से गुजर रहे हैं। युद्ध, महंगाई और ब्याज दरों के दबाव के बीच निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दबाजी में निवेश करने से बचें और बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करें।