LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-Silver Price Crash: फिर औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का दाम ! पटना से दिल्ली तक मची खलबली, देखें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Crash: चांदी लगभग ₹24,000 से ₹26,000 तक टूटकर ₹2,42,000 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है। सोना 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹4,500 से ₹5,000 गिरकर ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

सोने चांदी के भाव
सोने चांदी के भाव - फोटो : social media

Gold-Silver Price Crash: एक बार फिर सोना-चांदी का दाम औंधे मुंह गिर गया है। जानकारी अनुसार गुरुवार 5 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई। पिछले दो दिनों की तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए हैं। सबसे ज्यादा असर चांदी की कीमतों पर पड़ा है। चांदी लगभग ₹24,000 से ₹26,000 तक टूटकर ₹2,42,000 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है। सोना 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹4,500 से ₹5,000 गिरकर ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

सोना हुआ सस्ता 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार, 4 फरवरी को ₹1,43,469 प्रति 10 ग्राम था, जो गुरुवार को घटकर ₹1,40,159 प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी एक दिन में करीब ₹3,310 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 24 कैरेट सोना ₹3,613 तक सस्ता होकर ₹1,53,012 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Diarch GO

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट 

चांदी की कीमतों में तो और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹30,230 प्रति किलो तक टूटकर ₹2,52,232 प्रति किलो पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी करीब 8% से ज्यादा गिरकर ₹2.46 लाख से ₹2.47 लाख प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची थी, जिससे अब यह लगभग ₹1.73 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

क्यों हो रहा गिरावट 

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय कारणों का भी असर कीमतों पर पड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत से बाजार में तनाव कम होने की उम्मीद बनी है, जिसके चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में मुनाफावसूली शुरू कर दी। डॉलर इंडेक्स में आई हल्की गिरावट और अमेरिका में नए फेड चेयरमैन को लेकर बनी स्थिरता ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। MCX पर सोना भी करीब 1% यानी लगभग ₹1,500 गिरकर ₹1,51,552 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

NSIT
Nsmch

पटना में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग रहे। मुंबई में सोना करीब ₹1,53,290, दिल्ली में ₹1,53,030, बेंगलुरु में ₹1,53,410, चेन्नई में ₹1,53,740, हैदराबाद में ₹1,53,540 और कोलकाता में ₹1,53,090 प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। पटना में 24 कैरेट सोना: ₹1,50,200 से ₹1,54,470 प्रति 10 ग्राम के बीच है। राजधानी में कल के मुकाबले कीमतों में लगभग ₹4,600 से ₹5,800 प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। पटना में आज, 5 फरवरी 2026 को चांदी के दाम ₹280 से ₹320 प्रति ग्राम तक हैं, जिसमें कल के मुकाबले गिरावट देखी गई है। 

पटना में आज का चांदी का भाव

वजन (ग्राम)     आज का भाव (INR)    कल का भाव (INR)

1 ग्राम                  ₹300                            ₹320

10 ग्राम               ₹3,000                         ₹3,200

100 ग्राम            ₹30,000                        ₹32,000

1 किलोग्राम        ₹3,00,000                     ₹3,20,000