LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पटना में सोना और चांदी दोनों की कीमतें घटीं, जानें आज का मार्केट रेट

Patna Gold Silver Rate: पटना के सर्राफा बाजार में नए साल 2026 में पहली बार सोने-चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली है।

Gold and silver prices fall in Patna
पटना में सोना और चांदी दोनों की कीमतें घटीं- फोटो : social Media

Patna Gold Silver Rate: पटना के सर्राफा बाजार में नए साल 2026 में पहली बार सोने-चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ते रेट्स ने पिछले कुछ समय से आम जनता और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन आज बाजार में आई गिरावट ने खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोना आज ₹13,804 प्रति ग्राम और ₹1,38,040 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। केवल 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि 22 और 18 कैरेट सोने के रेट्स में भी कमी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना ₹12,654 प्रति ग्राम जबकि 18 कैरेट सोना ₹10,354 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इस गिरावट के बाद ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Diarch GO

सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी गिरावट देखने को मिली है। पटना में चांदी का रेट ₹251.90 प्रति ग्राम और ₹2,51,900 प्रति किलो पर आ गया है। चांदी के रेट कम होने के कारण पायल, बिछिया, कड़ा और चेन जैसे आभूषणों की कीमतों में भी राहत मिली है।

बीते गुरुवार, 8 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,050 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,52,000 प्रति किलो था। महज एक दिन में आई इस गिरावट ने बाजार की गति और उतार-चढ़ाव की अहमियत को फिर साबित कर दिया। निवेशक और आम लोग दोनों रोजाना अपडेट होने वाले सोना-चांदी के भावों पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि बाजार की चाल इतनी तेज है कि कीमतें किसी भी समय नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेत और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव सोने और चांदी के रेट्स को प्रभावित कर रहे हैं। आज की गिरावट को कई निवेशक अवसर के रूप में देख रहे हैं और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में खरीदारों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।