LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Cylinder Problem: गैस बुकिंग में खेल! फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

LPG Cylinder Problem: इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।...

Gas Booking Trouble 4 Easy Ways to Get Cylinder
4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर- फोटो : X

LPG Cylinder Problem: इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं। लोग गैस एजेंसी के चक्कर काट-काट कर हलकान हो रहे हैं, लेकिन मसला जस का तस बना हुआ है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि ज्यादातर लोगों को इसकी असली वजह ही मालूम नहीं होती, जिससे टेंशन और बढ़ जाती है।

दरअसल, कई बार सिस्टम में टेक्निकल गड़बड़ी, सर्वर डाउन या फिर डिस्ट्रीब्यूटर लेवल पर गड़बड़ी की वजह से बुकिंग और डिलीवरी में देरी होती है। वहीं, कुछ मामलों में 25 दिन का गैप पूरा न होने या KYC अपडेट न होने की वजह से भी बुकिंग अटक जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इसका हल बिल्कुल आसान है।

Diarch GO

अगर फोन कॉल से बुकिंग नहीं हो रही, तो आपके पास कई दूसरे ऑप्शन मौजूद हैं। Indane के ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि HP Gas यूजर्स 9493602222 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा डिजिटल जमाने में ऐप्स भी आपकी मदद कर सकते हैं। आप UMANG, Paytm, PhonePe या Amazon Pay के जरिए मिनटों में गैस बुक कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

व्हाट्सऐप भी अब बड़ा हथियार बन गया है। Indane ग्राहक 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज करें, HP Gas वाले 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ भेजें, और Bharat Gas यूजर्स 1800224344 पर मैसेज करके बुकिंग कर सकते हैं।

अगर फिर भी दिक्कत खत्म नहीं हो रही, तो SMS का रास्ता अपनाएं या सीधे हेल्पलाइन पर कॉल करें। Indane और HP Gas के लिए 1800-2333-555 और Bharat Gas के लिए 1800-22-4344 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

सरकार का साफ कहना है कि LPG की कोई कमी नहीं है। ऐसे में अगर आपको परेशानी हो रही है, तो सही जगह शिकायत करें   हल जरूर निकलेगा। अब गैस के लिए परेशान होने की नहीं, स्मार्ट तरीके अपनाने की जरूरत है।