LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

RBI News: RBI अब भी बदल रहा 500 और 1000 के पुराने नोट? अचानक क्यों उठ रहा ये सवाल, जानिए पूरी खबर

RBI News: RBI का क्या अब भी 500 और 1000 के पुराने नोट बदल रहा है। अचानक यह खबरें उठने लगी है। कई लोगों में भ्रम है कि आरबीआई अब भी पांच सौ और हजार के पुराने नोट बदल रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर...

RBI
क्या है RBI का नियम - फोटो : social media

RBI News: साल 2016 की नोटबंदी के बाद बंद किए गए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वजह बना दिल्ली पुलिस का हालिया खुलासा, जिसमें 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि कुछ लोग भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम पर लोगों को गुमराह कर यह दावा कर रहे थे कि पुराने नोट आज भी बदले जा सकते हैं, और इसी बहाने ठगी को अंजाम दे रहे थे।

RBI का स्पष्ट रुख

इस तरह के मामलों के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वाकई RBI अब भी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदल रहा है? इसका जवाब साफ है—नहीं। दरअसल,  RBI के अनुसार, पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान पूरी तरह चलन से बाहर कर दिए गए थे। उस समय लोगों को तय समयसीमा के भीतर इन नोटों को बैंक में जमा या बदलने का अवसर दिया गया था।

Diarch GO

नहीं बदले जा रहे पुराने नोट 

इसके बाद पुराने 500 रुपये के नोट की जगह नया डिजाइन जारी किया गया, जबकि 1000 रुपये का नोट हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। वर्तमान में RBI किसी भी परिस्थिति में इन पुराने नोटों को स्वीकार नहीं करता। जिनके पास ऐसे नोट हैं, उनकी अब कोई वैध कीमत नहीं है। पुराने नोटों को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार और प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। 

क्या है RBI का नियम 

PIBFactCheck ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को फर्जी करार दिया था। जिसमें कहा जा रहा था कि RBI पुराने नोट बदलने के लिए नया नियम लाने जा रहा है या आखिरी मौका दिया जा रहा है। PIB ने साफ कहा कि RBI ने ऐसा कोई नियम जारी नहीं किया है। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी वित्तीय जानकारी के लिए केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें। पुराने नोट बदलने के नाम पर किए जा रहे दावे पूरी तरह धोखाधड़ी हैं, जिनसे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

NSIT
Nsmch