LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Budget Session 2026: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस शब्द का कितनी बार किया उपयोग? एक बार भी नहीं बोली बिहार ...

Budget Session 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किस शब्द का इस्तेमाल कितनी बार किया, आइए जानते हैं....

Budget Session 2026
किस शब्द का कितनी बार किया उपयोग?- फोटो : social media

Budget Session 2026:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम बजट 2026 पेश किया। इस बजट से बिहार के लोगों को खास उम्मीदें थीं, लेकिन वित्त मंत्री के बजट भाषण में बिहार का नाम सीधे तौर पर एक बार भी नहीं लिया गया। हालांकि, उन्होंने पटना का उल्लेख करते हुए यहां जहाजों की मरम्मत (शिप रिपेयर) का केंद्र खोलने की घोषणा जरूर की। वहीं कई शब्द ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल वित्त मंत्री ने कई बार किया। आइए हम जानते हैं कि निर्मला सीतारमण ने इस शब्द का उपयोग कितनी बार अपने बजट भाषण में किया।

किस शब्द का कितनी बार हुआ इस्तेमाल 

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इनकम शब्द का इस्तेमाल सबसे अधिक 98 बार किया। ड्यूटी शब्द का उपयोग 51 बार, रेट शब्द का इस्तेमाल 48 बार, गुड्स शब्द का उपयोग 47 बार, सर्विसेज शब्द का इस्तेमाल 41 बार, डिडक्शन शब्द का उपयोग 34 बार, पेनाल्टी शब्द का इस्तेमाल 31 बार, एग्जेम्पशन शब्द का उपयोग 31 बार और मैन्यूफैक्चर शब्द का इस्तेमाल 29 बार किया। 

Diarch GO

यहां बजट की 10 प्रमुख घोषणाएं

1) 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 1 फ्रेट कॉरिडोर

हाई-स्पीड कॉरिडोर: मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी, वाराणसी–सिलीगुड़ी।

डंकुनी (प. बंगाल)–सूरत (गुजरात) के बीच नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर।

अहमदाबाद–मुंबई हाई-स्पीड प्रोजेक्ट पर काम जारी।

2) हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल

देश के 700+ जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण।

3) इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को 40,000 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन को बढ़ावा।

पूंजीगत वस्तुओं के लिए दो हाई-टेक टूल रूम।

मोबाइल/स्मार्ट टीवी उत्पादन और निर्यात में तेज़ी की उम्मीद।

4) यूनिवर्सिटी टाउनशिप और डिजाइन संस्थान

5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप (आवास, रिसर्च, स्टार्टअप, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक ढांचा)।

पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान।

5) किसानों की आय बढ़ाने की पहल

मत्स्य पालन, पशुपालन को मजबूती।

काजू, कोको को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड।

500 जलाशय/अमृत सरोवर का एकीकृत विकास।

नारियल प्रोत्साहन योजना: 1 करोड़ किसान, 3 करोड़ लाभार्थी।

चंदन इकोसिस्टम का पुनरुद्धार।

6) डेटा सेंटर्स के लिए टैक्स हॉलिडे

भारत में स्थित डेटा सेंटर्स से वैश्विक क्लाउड सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे।

NSIT
Nsmch

भारतीय रीसेलर के जरिए सेवाएं अनिवार्य।

7) टैक्स से जुड़े अहम बदलाव

संशोधित ITR की समयसीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च।

शिक्षा/चिकित्सा शिक्षा पर TDS 5% से घटकर 2%।

मोटर दुर्घटना मुआवजा टैक्स-फ्री।

आयकर अधिनियम, 2025 1 अप्रैल से लागू (60 साल पुराने कानून की जगह)।

विदेश की अघोषित संपत्ति पर आपराधिक मुकदमे से राहत; अपील लंबित रहने पर पेनाल्टी पर ब्याज नहीं।

8) MSME के लिए ‘कॉरपोरेट मित्र’

टियर-2/3 शहरों में MSME को अनुपालन में मदद के लिए कॉरपोरेट मित्रों का दस्ता।

ICAI/ICSI/ICMAI के साथ शॉर्ट-टर्म मॉड्यूल।

9) राजकोषीय अनुशासन

2026-27 में राजकोषीय घाटा- GDP का 4.3% (2025-26 में 4.4%)।

राज्यों को कर हस्तांतरण-₹1.4 लाख करोड़।

शुद्ध कर प्राप्ति अनुमान- ₹28.7 लाख करोड़।

10) बजट का आकार

केंद्रीय बजट 2026-27 का कुल आकार- ₹53.5 लाख करोड़।