LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

FASTag News: बड़ा झटका! 1 अप्रैल से सड़कों पर चलना होगा महंगा, जेब खाली करेगा FASTag, देखिए अब कितना लगेगा चार्ज

FASTag News:

FASTag Annual Pass
1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag- फोटो : AI Image

FASTag News: अगर आप भी अपनी कार या कमर्शियल वाहन के लिए FASTag एनुअल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल से देश भर के टोल प्लाजा पर सफर करना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने एनुअल पास की कीमतों में संशोधन करने का फैसला किया है। जिसके तहत वर्तमान में ₹3000 में मिलने वाले पास के लिए अब उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी होगी।

28% टोल ट्रांजैक्शन पास के जरिए 

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के FASTag एनुअल पास को देशभर में तेजी से अपनाया जा रहा है। लॉन्च के बाद महज छह महीनों में 50 लाख से अधिक यूजर्स ने इस पास को एक्टिव कर लिया है और अब तक 26.55 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन दर्ज किए जा चुके हैं। NHAI के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर कार से होने वाले करीब 28% टोल ट्रांजैक्शन अब इसी पास के जरिए हो रहे हैं। हालांकि, इस लोकप्रियता के बीच यूजर्स को हल्का झटका भी लगा है। 

Diarch GO

टोल नियमों के तहत तय हुई नई कीमत

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फिलहाल इसकी कीमत ₹3,000 है। यह नई दर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के तहत लागू टोल संशोधन प्रणाली के अनुसार तय की गई है। यह नियम देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों को नियंत्रित करता है।

क्या है FASTag एनुअल पास?

FASTag एनुअल पास एक प्रीपेड टोल योजना है, जिसे खासतौर पर निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतार, भीड़ और विवाद को कम करना है। इस योजना को शुरू करते समय नितिन गडकरी ने कहा था कि यह सिस्टम टोल भुगतान को आसान और किफायती बनाएगा। इस पास की मदद से यूजर्स एक बार में भुगतान कर पूरे साल या 200 टोल यात्राओं तक टोल फ्री मूवमेंट का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए नया FASTag लेने की जरूरत नहीं होती मौजूदा एक्टिव FASTag से ही यह पास जुड़ जाता है।

NSIT
Nsmch

कहां-कहां करेगा काम?

यह पास केवल NHAI और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। देशभर में करीब 1,150 टोल प्लाजा पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे जैसे मुंबई-पुणे या आगरा-लखनऊ पर सामान्य टोल ही देना होगा।

कैसे करें एक्टिवेट?

FASTag एनुअल पास को इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा बताए गए तरीके से Rajmargyatra ऐप या NHAI पोर्टल के जरिए एक्टिव किया जा सकता है। पहले वाहन और FASTag की पात्रता जांचें, ₹3,000 (नई दर लागू होने से पहले) का भुगतान करें, पेमेंट कन्फर्म होने के करीब 2 घंटे के भीतर पास एक्टिव हो जाएगा। यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले हो) तक वैध रहता है।

कितनी होगी बचत?

इस पास में ₹3,000 में 200 यात्राएं शामिल होती हैं, यानी एक टोल पार करने का औसत खर्च सिर्फ ₹15 पड़ता है। जहां सामान्य तौर पर 200 बार टोल पार करने पर करीब ₹10,000 तक खर्च हो जाता है, वहीं इस योजना से लगभग ₹7,000 तक की बचत संभव है। कुल मिलाकर, FASTag एनुअल पास रोजाना नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लाखों निजी वाहन चालकों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है, भले ही इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की गई हो।